बॉलीवुड सितारे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनके बारे बताने और जानने के लिए उनका नाम ही काफी होता है लेकिन कई बार यह सितारे बॉलीवुड में आने से पहले अपने नाम को बदल लेते हैं, तो कई बार यह सितारे अपना सरनेम लगाना पसंद नहीं करते। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने कभी अपना सरनेम इस्तेमाल नहीं किया है और इससे उनके नेम और फेम में कोई अंतर भी नहीं पड़ा। हम आज इस आर्टिकल में ऐसे ही सितारों के बारे बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना सरनेम लगाना पसंद नहीं किया।
Celebrities without Surname: आपके पसंदीदा अभिनेताओं ने इसलिए छोड़ा अपना सरनेम, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप
काजोल
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल को शायद ही कोई नहीं जानता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से शादी की थी, जिसके बाद उनका नाम काजोल मुखर्जी देवगन हो गया लेकिन अभिनेत्री ने अपने दोनों ही सरनेम को कभी इस्तेमाल नहीं किया। गौरतलब है कि काजोल ने अपने माता-पिता तनुजा और शोमू मुखर्जी के तलाक के बाद अपना सरनेम हटा दिया था।
तब्बू
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू उन्हीं सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में आकर अपना नाम बदल लिया था। तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है लेकिन उन्होंने कभी भी अपना सरनेम लगाना जरूरी नहीं समझा। तब्बू के कई परिवार के कई लोग बॉलीवुड में अदाकारी से अपनी पहचान बना चुके हैं। दरअसल वह अभिनेत्री फराह की छोटी बहन हैं और शबाना आजमी की भतीजी।
हेलेन
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीप्ट राइटर सलीम खान की पत्नी और सलमान खान की दूसरी मां हेलेन ने 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस से खूब नाम कमाया था। हेलेन का पूरा नाम हेलेन एन रिचर्डसन है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए अपने नाम को छोटा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने कभी भी सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया।
वैजयंतीमाला
पुरानी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखरने वाली अभिनेत्री वैजयंतीमाला को लोग उनकी अदाकारी, डांस और सुंदरता के लिए अक्सर याद किया करते हैं। वह अभी भी कभी-कभी रियलिटी शोज में दिखाई दे जाती हैं। उनके काफी प्रशंसक हैं लेकिन उन्हें नहीं पता होगा कि अभिनेत्री का पूरा नाम वैजयंतीमाला रमन है। उन्होंने कभी अपना सरनेम नहीं लगाया।