फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90s में फाल्गुनी पाठक के गानों में नजर आईं थीं ये हसीनाएं, एक तो अब बन गई है सपा नेता की बहू

Tue, 19 May 2020 08:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 May 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Falguni Pathak Songs Actresses From The 90s You Almost Forgot How They look Now
फाल्गुनी पाठक के गानों में नजर आईं थीं ये हसीनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम

नब्बे का दशक कई मामलों में बेहद अनोखा था। खासकर भारतीय सिनेमा और संगीत के इतिहास के लिए क्योंकि इस दशक में सिनेमा से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज का जलवा रहा। छोटे शहरों से लेकर मोहल्लों तक पार्टी में बजता था फाल्गुनी पाठक का गाना। जी हां वहीं फाल्गुनी पाठक, जो अपनी मीठी आवाज से सबका दिल जीत लेती थीं। फाल्गुनी पाठक के गानों में कई हसीनाएं नजर आईं जो बाद में चलकर बड़ी हीरोइन भी बनीं। तो चलिए आज हम आपको आपकी यादों में लिए चलते हैं और बताते हैं किस-किस अभिनेत्री ने फाल्गुनी पाठक के साथ काम किया और अब वह कहां हैं?

Falguni Pathak Songs Actresses From The 90s You Almost Forgot How They look Now
falguni pathak song - फोटो : social media

रिया सेन
फाल्गुनी का ऐसा ही एक गाना था 'याद पिया की आने लगी'। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि हर घर हर पार्टी में ये गाना चलाया जाने लगा। 90 के दशक की मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक का याद पिया की आने लगी डेब्यू सॉन्ग था। गाने में रिया सेन, ऋचा पलोद और किरण जनजानी ने काम किया था। रिया ने फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक एलबम में भी काम किया है। रिया सेन ने 2017 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी।

Falguni Pathak Songs Actresses From The 90s You Almost Forgot How They look Now
तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर

तृषा कृष्णन
तृषा को फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' में देखा गया था। इस गाने में तृषा, आयशा टाकिया की दोस्त बनी थीं। ये गाना सुपरहिट हुआ था। लोग आयशा और तृषा की मासूमियत पर फिदा हो गए थे। अपने करियर में तृषा अब तक कई साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक नंदी अवॉर्ड और एक इंटरनेशनल साउथ फिल्म अवॉर्ड भी जीता है। तृषा ने अब तक 50 से अधिक फिल्में की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Falguni Pathak Songs Actresses From The 90s You Almost Forgot How They look Now
आयशा टाकिया के साथ फाल्गुनी - फोटो : instagram

आयशा टाकिया
आयशा ने चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनकी कड़ी मेहनत ने ही उन्हें काफी कम उम्र में सफल बनाया है। हालांकि अब वो फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं। 15 साल की उम्र में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' वीडियो के लिए काम किया।आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आयशा टाकिया के ससुर हैं।सलमान खान के साथ आयशा टाकिया फिल्म वांटेड में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Falguni Pathak Songs Actresses From The 90s You Almost Forgot How They look Now
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

संदली सिन्हा
'पल पल तेरी याद सताए' गाने में नजर आईं संदली सिन्हा 'तुम बिन', 'पिंजर' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। संदली की पहली और आखिरी हिट फिल्म थी तुम बिन। इसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली थी। शादी के बाद संदली ने करीब सात- आठ सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। यहां भी कुछ ही फिल्में कर वो गायब हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed