सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा को एंटी हिंदू बताकर किया था ट्वीट, सेलेब्रिटी शेफ को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
famous indian chef atul kochhar sacked for anti islam tweet
प्रियंका चोपड़ा और अतुल कोचर

दुबई के जेडब्ल्यू मेरियट मार्किस होटल में काम करने वाले सेलेब्रिटी शेफ अतुल कोचर एक ट्वीट ने उनसे उनकी नौकरी छीन ली। दरअसल उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के सीरियल 'क्वांटिको' को लेकर उन पर निधाना साधा था। उनके इस ट्वीट को इस्लाम विरोधी माना गया, जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। 


 

famous indian chef atul kochhar sacked for anti islam tweet
atul kochhar

अतुल कोचर ने 'क्वाटिंको' सीरियल के एक एपिसोड को लेकर प्रियंका चोपड़ा से खफा थे। सीरियल के एक एपिसोड में अमेरिका में आतंकी हमले के पीछे भारतीय राष्ट्रवादियों का हाथ दिखाया गया है। शो में हमलावर की धार्मिक पहचान हिन्दू के तौर पर दिखाई गई है। कोचर ने ट्वीट में लिखा कि 'यह दुखद है कि आपने 2000 साल से इस्लाम से आतंकित हो रहे हिन्दुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया। तुम्हें शर्म आनी चाहिए।'

famous indian chef atul kochhar sacked for anti islam tweet
atul kochhar
सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद कोचर ने ट्वीट हटा दिया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझसे बड़ी गलती हो गई कोचर ने लिखा कि 'मेरे ट्वीट की कोई सफाई नहीं है। मैं अपनी गलती मानता हूं कि इस्लाम की शुरुआत 1400 साल पहले हुई थी और मैं दिल से माफी मांगता हूं। मैं इस्लामोफोबिक नहीं हूं, मुझे अपनी टिप्पणियों पर काफी खेद है, जिनसे कई लोगों को आहत किया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
famous indian chef atul kochhar sacked for anti islam tweet
atul kochhar
इस घटना के बाद होटल के जनरल मैनेजर बिल केफर ने कहा, 'शेफ अतुल कोचर द्वारा किए गए ट्वीट के बाद हमने उनका एग्रीमेंट रद्द कर दिया है। वे आगे हमारे साथ काम नहीं करेंगे।'

 
विज्ञापन
famous indian chef atul kochhar sacked for anti islam tweet
Priyanka Chopra
अमेरिकी टेलीविजन शो 'क्वांटिको सीजन 3' के एक एपिसोड पर विवाद बढ़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी। इस एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया और एपीसोड में काम करने के लिए लोग प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने लगे। इसके बाद प्रियंका ने माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुझे बहुत दु:ख है और मैं माफी चाहती हूं कि क्वांटिको के हालिया एपिसोड से कुछ लोगों की भावनाओं को चोट पहुंची। ऐसा कोई ईरादा नहीं था... मुझे भारतीय होने पर गर्व है और ये नहीं बदल सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed