फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूजर बोला- पति को तलाक देकर मुझसे कर लो शादी, नागार्जुन की बहू ने कहा- 'एक बार चैतन्या...'

Fri, 06 Nov 2020 06:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 06 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Fan asks Samantha Akkineni to divorce her Naga Chaitanya actress hilarious response
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram

दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। भले ही वह बॉलीवुड की फिल्में न करती हों लेकिन हिंदी जानने वाले लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी सामंथा काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के सवालों का जवाब देती रहती हैं। हाल ही में सामंथा ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए अजीब सा सवाल पूछ डाला लेकिन सामंथा ने जो इसका जवाब दिया, उसे देखकर सभी के होश उड़ गए। 

Fan asks Samantha Akkineni to divorce her Naga Chaitanya actress hilarious response
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : फाइल

दरअसल सामंथा अक्किनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, इस पर एक यूजर कमेंट करते हुए अभिनेत्री के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और कहा कि वह अपने पति नागा चैतन्य को तलाक दे दें। लेकिन इस पर सामंथा ने जो पलटकर जवाब दिया उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

Fan asks Samantha Akkineni to divorce her Naga Chaitanya actress hilarious response
सामंथा अक्किनेनी ने दिया जवाब - फोटो : Instagram

इस यूजर के सवाल पर सामंथा अक्किनेनी ने जवाब देते लिखा, , 'ऐसा करना तो मुश्किल है, लेकिन तुम एक काम कर सकते हो। इसके बारे में चैतन्या से ही पूछ लो।' अभिनेत्री के इस मजाकिया जवाब को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fan asks Samantha Akkineni to divorce her Naga Chaitanya actress hilarious response
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram

सामंथा अक्किनेनी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी फिटनेस लाइफ को लेकर एक खुलासा भी किया था। सामंथा ने बताया था कि वह अपने दिन की शुरुआत 108 बार सूर्य नमस्कार से करती हैं। इस बात को जानकर लोग हैरान रह गए थे। 

विज्ञापन
Fan asks Samantha Akkineni to divorce her Naga Chaitanya actress hilarious response
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : फाइल

बता दें कि सामंथा ने साल 2010 में 'या माया चेस्वे' से अभिनय की शुरुआत की थी। वह तमिल, मलयालम और तेलुगु में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। साल 2013 में सामंथा ने तेलुगू और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया था। सामंथा और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की शादी 2017 में हिंदू और क्रिसमस रीति-रिवाज से हुई थी।

सोनम कपूर ने उठाया बोल्ड कदम, इस वीडियो को शेयर कर रूढ़िवादी सोच पर किया वार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed