वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए इस वक्त सभी एक जुट हो गए हैं। हर कोई अपने अपने स्तर पर इस मुश्किल वक्त में लोगों की सहायता कर रहा है। ऐसे में शिखा मल्होत्रा (Shikha Malhotra) काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका अभिनय छोड़ नर्स बनकर लोगों की मदद करना है। शिखा के इस नेक काम को लेकर अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने प्रतिक्रिया दी है।
अभिनय छोड़ नर्स बनीं शाहरुख के साथ काम कर चुकीं ये अभिनेत्री, पता चलते ही कटरीना ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना ने शिखा मल्होत्रा की अस्पताल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'असली जिंदगी का हीरो।' शिखा इस वक्त बालासाहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल मुंबई में नर्स बनकर लोगों की सेवा कर रही हैं। इस बारे में शिखा ने इंडिया टुडे वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस फैसले के पीछे की वजह बताई।
शिखा ने कहा- 'जब मैंने पीएम मोदी को 21 दिन के लॉकडाउन का एलान करते हुए सुना तो मैं घर पर नहीं बैठ पाई। मैं मेडिकल ग्राउंड से हूं तो इस वक्त की गंभीरता को समझ सकती हूं। मैंने उसके अगले दिन से ही मुंबई के अस्पतालों में जाना शुरू कर दिया था। मुझे मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने गाइड किया और कोविड 19 के आइसोलेशन वार्ड की देखरेख के लिए रख लिया क्योंकि वहां पर नर्स की आवश्कता थी।'
अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं। इन हालात को देखकर शिखा ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वांटियर नर्स के तौरपर मरीजों की सेवा करने फैसला लिया। इसके लिए शिखा ने बीएमसी से परमीशन भी ले ली।
शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म 'फैन' में भी नजर आ चुकी हैं। शिखा मल्होत्रा की अस्पताल में नर्स की ड्रेस में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। आपको बता दें, महाराष्ट्र इस वक्त कोरोना संक्रमित लोगों से ज्यादा प्रभावित है।
सर्जरी ने बिगाड़ दिया था सलमान की हीरोइन का चेहरा, ससुर के एक बयान की वजह से उठानी पड़ी शर्मिंदगी