फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाकर अमिताभ बच्चन का वॉट्सऐप हटाने की मांग कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स

Mon, 27 Apr 2020 08:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Fans Demand Amitabh Bachchan To Uninstall Whatsapp From His Phone
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड करने लगे किसी को कुछ नहीं पता है। अब आज का ही ले लीजिए सुबह से ही #uninstallwhatsapp ट्रेंड हो रहा है। इसके पीछे की वजह है फेक न्यूज फैलाने पर पाबंदी लगाना। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने एक ऑनलाइनट पिटिशन साइन की है जिसमें अमिताभ बच्चन और आनंद महिंद्रा से अपने मोबाइल फोनों से वॉट्सऐप डिलीट किए जाने की अपील गई है।

Fans Demand Amitabh Bachchan To Uninstall Whatsapp From His Phone
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

इस पिटिशन के मुताबिक- 'एक मेगास्टार और मशहूर उद्योगपति वॉट्सऐप के जरिए फेक न्यूज फैला रहे हैं। इन दोनों महानुभाव की मर्यादा बनाए रखनी है। ऐसे में इस पिटिशन के जरिए हम मार्क जुकरबर्ग से इनके नंबरों पर वॉट्सऐप डिसेबल करने की अपील करते हैं।' कई लोग इश पिटिशन का हिस्सा बन रहे हैं।

Fans Demand Amitabh Bachchan To Uninstall Whatsapp From His Phone
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

इस हैशटैग के साथ 3,547 से ज्यादा ट्वीट्स हो चुके हैं। दरअसल अमिताभ कोरोना वायरस मामले में दो बार ट्रोल हो चुके हैं। एक बार ट्वीट में उन्होंने बताया था जनता कर्फ्यू में बर्तन या तालियां बजाने से कोरोना वायरस खत्म हो जाता है। इसके बाद अमिताभ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने उनपर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans Demand Amitabh Bachchan To Uninstall Whatsapp From His Phone
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके उन्होंने एक और अजीब ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि मनुष्यों को मल-मूत्र पर कोरोना कई हफ्तों तक जिंदा रह सकता है और यह मक्खियों द्वारा फैलाया जा सकता है। उनके वीडियो का सार ये था कि पब्लिक को दरवाजे बंद करके शौच करना चाहिए और साथ ही साथ गलती से भी बाहर खुले में शौच के लिए नहीं जाना चाहिए वरना कोरोना वायरस फैल सकता है।

विज्ञापन
Fans Demand Amitabh Bachchan To Uninstall Whatsapp From His Phone
amitabh bachchan - फोटो : social media

वैसे बता दें कि अमिताभ बच्चन ने रविवार को एक कविता पोस्ट की थी। अमिताभ बच्चन की ये कविता कोरोना वॉरियर्स और इंसानियत को समर्पित है। उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस से विनती की कि हमें इंसानियत से हाथ नहीं धोना चाहिए। हमें इंसान होना चाहिए। अमिताभ बच्चन की ये कविता खूब पसंद की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed