बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तरह कॉमेडी किंग और अभिनेता कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर #Ask के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं। इस दौरान मशहूर शायर और कवि राहत इंदौरी ने भी उनको लेकर सोशल मीडिया ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद कपिल शर्मा को जवाब देने के बाद माफी मांगी पड़ी।
राहत इंदौरी ने कपिल शर्मा के लिए किया ऐसा ट्वीट, कॉमेडियन ने जवाब देते ही मांगी माफी
दरअसल राहत इंदौरी साहब ने #AskKapil के जरिए कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'नींद से मेरा ताल्लुक ही नहीं बरसों से, ख्वाब आ आ के मेरी छत पे टहलते क्यूं हैं ?' दिग्गज शायर के इस ट्वीट पर कपिल शर्मा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और जवाब देने के बाद माफी भी मांग ली। कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा, 'एक बार जा के देख लीजिए छत पर कोई और ना सो रहा हो, गुस्ताखी माफ'।
एक बार जा के देख लीजिए छत पे कोई और ना सो रहा हो 🙊 गुस्ताखी माफ़ 🙏 https://t.co/Hb0YZjaK3K
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) April 27, 2020
सोशल मीडिया पर राहत इंदौरी साहब और कपिल शर्मा का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और इनके चाहने वाले अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं राहत इंदौरी के अलावा कपिल शर्मा से उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने #AskKapil के जरिए और भी कई सवाल किया, जिसका अभिनेता ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।
घर पे सुरक्षित रहो, लाक्डाउन ख़त्म होने के बाद भी बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। इसको पूरी तरह से ख़त्म होने में अभी वक़्त लगेगा। https://t.co/XOS927zsDy
Asad Mansuri नाम के यूजर ने पूछा, 'अपने फिल्म फिरंगी में अपना वजन कैसे कम किया था ? कुछ टिप्स दें'। इस पर उन्होंने जवाब में कहा, 'बहुत मेहनत की थी, फिर से फिट होना है अब'। Suhail Khan ने कपिल शर्मा से कहा कि कपिल सर कोरोना से बचाव के लिए आप अपने फैंस से कुछ कहना चाहेंगे ? इस पर उन्होंने कहा, 'घर पर सुरक्षित रहो, लाकडाउन खत्म होने के बाद भी बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। इसको पूरी तरह से खत्म होने में अभी वक्त लगेगा'।
Bahut mehnat ki thi.. phir se fit hona hai ab https://t.co/cMx5k50GYf
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी पूरी तरह से बंद है। जिसके चलते लॉकडाउन के बाद से कपिल शर्मा अपने द कपिल शर्मा शो का कई नया एपिसोड लेकर नहीं आ पाए हैं। ऐसे में उनके फैंस द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताए घरेलू नुस्खे, मशहूर फिटनेस कोच से की बात