बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री जूही चावला की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आपको याद ही होगी। जी हां वही फिल्म जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। आमिर की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी। 80 के दशक में जूही का आमिर को किस करना दर्शकों को भा गया था। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी।
Trivia: इस वजह से आमिर-जूही ने रिक्शेवालों के आगे जोड़े थे हाथ, QSQT के लिए सड़कों पर धूमकर चिपकाए थे पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भी जब आमिर अपनी इस फिल्म की बात करते हैं तो कहते हैं फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस और ज्यादा अच्छी होनी चाहिए थी। आमिर को इस फिल्म में अपना अभिनय पसंद नहीं आया था। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें आमिर खान खुद अपनी फिल्म का पोस्टर ऑटो के पीछे चिपकाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
दरअसल 80 के दशक में प्रचार के उतने साधन मौजूद नहीं थे, इसलिए 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था। यकीनन इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी।
29 अप्रैल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपरहिट साबित हुई थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म में जूही और आमिर के कई रोमांटिक सीन्स थे।बेहतरीन कमाई करने के साथ ही फिल्म ने दोनों लीड एक्टर्स को पूरे देश में पहचान दिलवा दी थी।
इसी फिल्म में जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था। दरअसल स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था। बाद में डायरेक्टर के कहने के बाद जूही ने आमिर को किस किया था।