सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन ने रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताए घरेलू नुस्खे, मशहूर फिटनेस कोच से की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Apr 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan talk about home remedies to increase Immunity with   fitness coach Luke Coutinho
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इन दिनों अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से लिए मजेदार वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बार वह प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो का इंटरव्यू लेने की वजह से चर्चा में हैं। 

Trending Videos
Kartik Aaryan talk about home remedies to increase Immunity with   fitness coach Luke Coutinho
Kartik Aaryan - फोटो : social media

दरअसल कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के बीच अपने यूट्यूब चैट शो 'कोकी पूछेगा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस शो में वह अब तक भारत की पहली कोविड-19 सरवाइवर सुमिति सिंह, गुजरात की एक डॉक्टर मीमांसा बुच और मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना का इटंरव्यू ले चुके हैं। अब उन्होंने देश में फैले कोरोना वायरस के बीच मशहूर फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू नुस्खे बताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan talk about home remedies to increase Immunity with   fitness coach Luke Coutinho
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

रविवार को कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ल्यूक कॉउटिन्हो के बातचीत से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह मजेदार अंदाज में सवाल करते नजर आए। अभिनेता ने फिटनेस कोच से सवाल किया कि भारतीय किचन में रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए ऐसा क्या है? इस सवाल का जवाब देते हुए ल्यूक ने कहा कि गरम मसाला।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Garam Masala dekho😍 Garam Masala khao 😋 #KokiPoochega | @luke_coutinho | Episode 4 🤫 Out Today !!

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

Kartik Aaryan talk about home remedies to increase Immunity with   fitness coach Luke Coutinho
kartik aaryan - फोटो : amar ujala

इतना कहने के बाद कार्तिक आर्यन और ल्यूक जोर से हंसने लगते हैं और कार्तिक हंसते हुए कहते है कि 'गरम मसाला' मेरी पसंदीदा फिल्म भी है। इस पर ल्यूक कहते है अब खाने में भी इसे थोड़ा इस्तेमाल कर ले। सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन और ल्यूक कॉउटिन्हो की बातचीत का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan talk about home remedies to increase Immunity with   fitness coach Luke Coutinho
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कार्तिक आर्यन अपने यूट्यूब चैनल- "कार्तिक आर्यन- बेबी स्टेप्स" पर 'कोकी पूछेगा' शो लेकर आए हैं। कोकी कार्तिक का निकनेम है। कार्तिक इस शो में कोराना से जंग लड़ रहे नायकों जैसे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उन लोगों से बातचीत करेंगे जो इस घातक वायरस का सामना कर रहे हैं और जो सर्वाइवर्स हैं।

पढ़ें: बाइस्कोप: ये है यशराज फिल्म्स की स्थापना की असली कहानी, आज ही रिलीज हुई थी राजेश खन्ना की ‘दाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed