फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लाइट में मलाइका को देख फैंस ने किया कुछ ऐसा, जिंदगी भर रहेगा एक्ट्रेस को याद

Wed, 31 Jul 2019 06:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 31 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood News: Fans surprised when Malaika Arora boarded Chandigarh flight
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही फिल्मों में लंबे वक्त से नजर नहीं आई हों लेकिन उनकी दीवानगी फैंस के बीच जरा भी कम नहीं हुई हैं। मलाइका की दीवानगी अक्सर रियलिटी शोज में देखने को मिल चुकी है। इस बीच मलाइका के साथ फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर इतना तो कहा जा सकता है कि मलाइका का रुतबा फैंस के बीच जबरदस्त है। इस बात का सबूत हाल ही में फ्लाइट के अंदर तब मिला जब मलाइका ने फ्लाइट के अंदर एंट्री ली।

Bollywood News: Fans surprised when Malaika Arora boarded Chandigarh flight
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

इस बात का खुलासा स्पॉटब्वॉय ने रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका 31 जुलाई को सुबह 9 बजे मुंबई से चंडीगढ़ जा रही थीं। जैसे ही मलाइका ने फ्लाइट में एंट्री की तो अंदर मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। सभी मलाइका को अचानक इस तरह से देख सीट छोड़कर खड़े हो गए। कहा जा रहा है कि फैंस का इस तरह का रिएक्शन देख मलाइका बेहद खुश हो गईं। 

Bollywood News: Fans surprised when Malaika Arora boarded Chandigarh flight
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media

खबरों की मानें तो मलाइका का फैंस को देखकर दिया गया रिएक्शन लोगों को बहुत पसंद आया। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर से अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर कुबूल भी किया है। यहां तक कि दोनों न्यूयॉर्क घूमने भी गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: Fans surprised when Malaika Arora boarded Chandigarh flight
Arjun Kapoor - फोटो : instagram

इन सबके बीच मलाइका और अर्जुन एक दूसरे की तस्वीरों पर भी कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्जुन ने एक कमेंट भी लिखा। अर्जुन ने लिखा- '9 महीने बाद बाल बाल बच गए।' इस वीडियो में अर्जुन टोपी उतारते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन के इस वीडियो पर मलाइका ने कमेंट भी किया। मलाइका ने लिखा- 'हम्मम।'

विज्ञापन
Bollywood News: Fans surprised when Malaika Arora boarded Chandigarh flight
Malaika Arora - फोटो : instagram

इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते ही चर्चा में आ गए थे। मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मालदीव की एक तस्वीर शेयर की थी। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज डाली हैं। इसमें वह मिनी-ड्रेस में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका ने एक ही जगह पर 3 अलग अलग पोज में फोटो शेयर की थी। इन फोटोज को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- छाया चित्र (Silhouette.) मलाइका की इन फोटोज को देख अर्जुन कपूर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने लिखा- प्रेमपूर्ण लेखनी से प्यार है। (Love the insightful writing.)

और भी बॉलीवुड की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed