मायानगरी के अलावा दिल्ली भी बॉलीवुड स्टार्स का दूसरा घर कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आए दिन कोई ना कोई स्टार दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करता हुआ दिखाई देता है। हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) 'दबंग 3' (Dabangg 3) फिल्म की शूटिंग के दौरान लाल किले के सामने साइकिल चलाते हुए दिखाई दिए। सलमान का साइकिल चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान से पहले कई स्टार्स दिल्ली में शूट करते हुए स्पॉट हुए। यहां तक कि कुछ सेलिब्रिटीज तो रूप बदलकर शॉपिंग भी करते दिखे। तस्वीरों में देखिए 9 सेलिब्रिटीज जो दिल्ली में स्पॉट हुए।
सलमान से पहले ये 10 सितारे भी दिखे दिल्ली की सड़कों पर, कोई चाट खाते तो कोई शॉपिंग करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक साथ कई बार दिल्ली में स्पॉट हुए। इंस्टाग्राम पर शाहिद के एक फैन पेज ने उनकी फिल्म के सेट से फोटो रिलीज की थी। इस तस्वीर में शाहिद शर्टलेस और चप्पल पहने हुए रफ लुक में दिख रहे थे। वहीं एक और तस्वीर उस सीन की है जिसमें शाहिद कियारा को पढ़ा रहे होते हैं।
इस कड़ी में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है। वैसे तो सारा और कार्तिक 'लव आजकल 2' फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शूटिंग के दौरान यह दोनों एक्टर्स भी दिल्ली आए थे। दिल्ली में दोनों को बाइक पर घूमते हुए देखा गया था। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली-गुरुग्राम में चल रही थी। इन दोनों का बाइक राइड का वीडियो भी वायरल हुआ था।
A post shared by SarTik Fanclub (@kartiksarafanclub) on
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते दिनों दिल्ली में नजर आईं। खास बात तो यह है कि वह कभी बाजार में शॉपिंग करते हुए दिखीं, कभी स्ट्रीट फूड खाते हुए तो कभी ऑटो से घूमते हुए। इन सबके बावजूद दीपिका के फैंस उन्हें देखकर भी पहचान नहीं पाए। दरअसल, दीपिका ने छपाक फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं। सबसे पहले दीपिका पादुकोण दिल्ली के जनपथ बाजार में स्पॉट हुईं। सामने आई तस्वीरों में दीपिका ने साधारण सा पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। तस्वीरों में दीपिका किसी साधारण लड़की की तरह बीच बाजार आराम से शॉपिंग करती दिखीं। दीपिका का कपड़ों से लेकर मेकअप से पूरा लुक बदला हुआ था।
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्ट एक साथ दिल्ली में स्पॉट हुए थे। यह दोनों स्टार 'धड़क' फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए थे जिस दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों दिल्ली की जनपथ मार्केट में शॉपिंग करते हुए दिखाई दिए थे।