फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई के बाद सुष्मिता सेन जल्द कर सकती हैं शादी, इस दिन रोहमन के साथ लेंगी सात फेरे?

Wed, 31 Jul 2019 06:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 31 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood News: Sources says Sushmita Sen Rohman Shawl to get married in December 2019
sushmita sen rohman shawl - फोटो : instagram

बॉलीवुड में इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है। कुछ दिन पहले जहां मलाइका और अर्जुन एक साथ घूमने गए थे तो वहीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भी ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ वकेशन पर गई थीं। जहां से सुष्मिता ने कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। इस बीच रोहमन और सुष्मिता से जुड़ी बड़ी खबर आई है। कहा जा रहा है कि भाई की शादी के बाद अब सुष्मिता भी शादी की प्लानिंग कर रही हैं। 

Bollywood News: Sources says Sushmita Sen Rohman Shawl to get married in December 2019
sushmita sen - फोटो : social media

इस बात का खुलासा वोग (Vogue) ने किया है। वोग के मुताबिक सुष्मिता और रोहमन इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। कहा जा रहा है यह दोनों इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले रोहमन ने सुष्मिता से सवाल किया और उन्होंने हां में जवाब दिया। रोहमन सुष्मिता को पहले ही प्रपोज कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर स्वीकार किया।

Bollywood News: Sources says Sushmita Sen Rohman Shawl to get married in December 2019
sushmita sen - फोटो : social media

वोग मैगजीन के सूत्रों की मानें तो सुष्मिता और रोहमन शादी की तारीख को लेकर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि साल 2019 में दोनों शादी का विचार कर रहे हैं। सुष्मिता ने कुछ दिन अपने और रोहमन की लव स्टोरी को लेकर खुलासा किया था। सुष्मिता ने बताया था कि उनकी और रोहमन की मुलाकात फैशन शो में नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि रोहमन ने उन्हें सीधे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: Sources says Sushmita Sen Rohman Shawl to get married in December 2019
sushmita sen - फोटो : social media

कुछ दिन पहले रोहमन और सुष्मिता की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में रोहमन सुष्मिता को किस करते हुए नजर आए थे। फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, 'मुस्कुराने की एक और वजह ये है। आई लव यू रोहमन शॉल'। वहीं रोहमन ने भी ये फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे उसके डिंपल से प्यार है। आई लव यू सुष्मिता सेन।'

विज्ञापन
Bollywood News: Sources says Sushmita Sen Rohman Shawl to get married in December 2019
sushmita sen, rohman shawl, rajeev sen, chaaru asopa - फोटो : social media

सुष्मिता और रोहमन ने अपना रिलेशन काफी पहले ही ऑफीशियल कर दिया था। रोहमन, सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। रोहमन की सुष्मिता के परिवार के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। सुष्मिता की बेटियों ने भी रोहमन को अपना लिया है। 

और भी बॉलीवुड की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed