फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक महीने बाद 'कबीर सिंह' का बड़ा खुलासा, बताया देखते ही पड़ोस की आंटियां करने लगी थीं कैसी बात

Wed, 31 Jul 2019 06:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 31 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood News: Shahid Kapoor revealed after watching Kabir Singh film neighbours reaction
Kabir Singh - फोटो : twitter

'कबीर सिंह' (Kabir Singh) फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर से शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन फिल्म का कलेक्शन अब भी जारी है। अब तक यह फिल्म 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच शाहिद को अपने किरदार के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। वहीं अब शाहिद कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया फिल्म देखने के बाद उनके आसपास की आंटियों ने कैसा रिएक्शन दिया था। 

Bollywood News: Shahid Kapoor revealed after watching Kabir Singh film neighbours reaction
Kabir Singh - फोटो : twitter

शाहिद कपूर ने इंटरव्यू में कहा- 'मेरा ऑफिस घर से सिर्फ 5 मिनट दूर है। वहां जाने के लिए लिफ्ट लेते हैं। मैंने बाहर 7-8 आंटियों को बैठे देखा, जो रोज किसी ना किसी विषय पर चर्चा करती रहती हैं। मैं लिफ्ट में जब जा रहा था तो एक आंटी ने मुझे अपने पास बुलाया। वहां पर करीब 10 आंटियां बैठी हुई थीं। जब उनके पास गया तो उन्होंने कहा- हमें तुम्हारी फिल्म पसंद आई। मेरे लिए यह सब बहुत अजीब था क्योंकि उस समय मैं अपनी फिल्म को लेकर कई तरह की बातें पढ़ रहा था।' 

Bollywood News: Shahid Kapoor revealed after watching Kabir Singh film neighbours reaction
Kabir Singh - फोटो : twitter

दरअसल, 'कबीर सिंह' फिल्म के बाद जहां शाहिद कपूर के सितारे बुलंदियों पर हैं तो वहीं उन्हें तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। फिल्म में ना केवल कुछ सीन्स बल्कि उनके किरदार पर भी उंगली उठाई जा रही हैं। जहां एक ओर फिल्म को देख शाहिद के फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं तो वहीं कुछ सिनेमाजगत के स्टार्स ने शाहिद के रोल पर सवाल उठाए। इस बीच शाहिद ने कुछ दिन पहले चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: Shahid Kapoor revealed after watching Kabir Singh film neighbours reaction
Kabir Singh - फोटो : twitter

शाहिद कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी किरदार में ऐसी कमियां दिखाई गई हो। बॉलीवुड में ऐसी कई सारी फिल्में हैं जिनके किरदारों में ऐसी खामिया रही हैं। लोगों ने उन किरदारों के बारे में कुछ नहीं कहा। अब फिल्म 'संजू' का ही सीन ले लीजिए। जिसमें एक पति अपनी पत्नी के सामने बैठकर कहता है कि वह 300 लड़कियों के साथ रह चुका है। इस सीन पर किसी ने भी सवाल नहीं उठाया।' 

विज्ञापन
Bollywood News: Shahid Kapoor revealed after watching Kabir Singh film neighbours reaction
kabir singh - फोटो : social media

शाहिद ने आगे कहा- 'जब दर्शक ऐसे किरदारों को हॉलीवुड में देखते हैं तो तारीफों के पुल बांधते हैं। इन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों को बहादुर बताया जाता है। अगर बॉलीवुड में कोई ऐसा किरदार निभाता है तो उसकी आलोचना की जाती है। यह बहुत ही गलत बात है। इस फिल्म को संदीप वांगा के डायरेक्ट किया था। जिसमें शाहिद के अपोजिट लीड रोल में कियारा आडवाणी हैं। कबीर सिंह तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। 

और भी बॉलीवुड की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed