{"_id":"5c349625bdec2256e517f583","slug":"farah-khan-and-shirish-kunder-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl:8 साल छोटे शिरीष पर कैसे आया था फराह खान का दिल, बेहद रोमांचक है लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl:8 साल छोटे शिरीष पर कैसे आया था फराह खान का दिल, बेहद रोमांचक है लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
farah khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दबंग लेडी और सबकी फेवरेट फराह खान का आज जन्मदिन है। वहीं फराह जितनी स्वभाव से बिंदास हैं, उतनी ही निराली है उनकी लव स्टोरी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।
2 of 6
farah khan
- फोटो : getty images
फराह के पति शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली ओर बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी।
3 of 6
farah khan
सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों कभी शादी करेंगे। लेकिन अचानक एक दिन शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया। उस वक्त फराह 32 की और शिरीष 25 के थे। फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया। लेकिन आखिरकार दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
farah khan
शादी के चार साल बाद फराह खान ने ट्रिपलेट्स बच्चों को जन्म दिया। फराह खान से शादी करने के बाद शिरीष ने 'तीस मार खां और जोकर' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार ने काम किया था। फिल्म 'जाने-मन' के राइटर भी शिरीष कुंदर ही थे। शिरीष ने 'कृति' नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है।
विज्ञापन
5 of 6
फराह खान
- फोटो : HT
शिरीष की वजह से फराह खान और शाहरुख खान के रिश्ते में भी दरार आ गई। दोनों इंडस्ट्री में भाई-बहन के तौर पर फेमस थे। लेकिन शिरीष ने एक बार शाहरुख की फिल्म 'रावन' के बारे में कुछ गलत ट्वीट कर दिया था। जिससे शाहरुख खान उनसे काफी नाराज हो गए। दरअसल, शिरीष और शाहरुख के रिश्ते में उस समय खटास आ गई थी जब उन्होंने फिल्म 'तीस मार खां' में काम करने से मना कर दिया था
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।