फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farah Khan: फराह ने 'मैं हूं ना' की सफलता का किंग खान को दिया श्रेय, बोलीं- फिल्म बनाऊंगी तो शाहरुख के साथ ही

Mon, 01 Apr 2024 11:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 01 Apr 2024 11:51 AM IST
सार

फराह खान ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा मेरे लिए वह बहुत भाग्यशाली है। 'मैं हूं ना' के अलावा फराह ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' और 'हैप्पी न्यू ईयर' का भी निर्देशन किया है। 

विज्ञापन
Farah Khan credits Shah Rukh Khan for the Success of Sushmita Sen Film Main Hoon Na He is my lucky Mascot
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान ने अपने शानदार करियर में चार फिल्मों का निर्देशन किया है। इनमें तीन फिल्मों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने 2004 में शाहरुख खान स्टारर 'मैं हूं ना' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जो सुपरहिट साबित हुई थी। हाल ही में फराह ने कहा कि वह शाहरुख के साथ फिर से काम करने के अवसर का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने किंग खान को अपने लिए लकी कहा है। उन्होंने कहा बॉक्स ऑफिस पर 'मैं हूं ना' को सफलता शाहरुख की उपस्थिति के कारण मिली।

Farah Khan credits Shah Rukh Khan for the Success of Sushmita Sen Film Main Hoon Na He is my lucky Mascot
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने 'मैं हूं ना' की यादों को ताजा करते हुए कहा कि कैसे शाहरुख खान की भागीदारी ने फिल्म को हिट बना दिया। फराह खान ने कहा, 'फिल्म बनाते समय मुझे सौ फीसदी लगा कि यह फिल्म चलेगी क्योंकि इसमें शाहरुख अभिनय कर रहे हैं। अभी भी लगता है मुझ की अगर मैं फिल्म बनाऊंगी तो शाहरुख के साथ ही बनाऊंगी 1000% चलनी ही चलनी है। भले ही इसके लिए कुछ समय इंतजार करना पड़े।' 

BMCM: फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अक्षय-टाइगर, विशाल मिश्रा के कॉन्सर्ट में की धमाकेदार एंट्री

Farah Khan credits Shah Rukh Khan for the Success of Sushmita Sen Film Main Hoon Na He is my lucky Mascot
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा मेरे लिए वह बहुत भाग्यशाली है। 'मैं हूं ना' के अलावा फराह ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' और 'हैप्पी न्यू ईयर' का भी निर्देशन किया है। इनमें तीन फिल्मों में किंग खान अहम भूमिका में थे। वहीं, 'तीस मार खां' में अक्षय कुमार अहम किरदार में थे। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म महज 101.89 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan credits Shah Rukh Khan for the Success of Sushmita Sen Film Main Hoon Na He is my lucky Mascot
मैं हूं ना फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, फराह की अन्य फिल्में खूब सफल रह थीं। 'हैप्पी न्यू ईयर' ने 394 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'ओम शांति ओम' ने 150 करोड़ रुपये कमाए थे और 'मैं हूं ना' 2004 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी।

विज्ञापन
Farah Khan credits Shah Rukh Khan for the Success of Sushmita Sen Film Main Hoon Na He is my lucky Mascot
'मैं हूं ना' 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं हूं ना' फराह खान के निर्देशन की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट साबित हुई थी। 

Amitabh Bachchan: बिग बी ने खोला यादों का पिटारा, एक्शन सीन्स को याद कर लिखा- बिना वीएफएक्स के साथ 30 फुट...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed