मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपनी बेटी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लॉकडाउन के बीच उनकी बेटी आन्या कोरोना वायरस की मार झेल रहे आवारा जानवरों की मदद कर रही हैं। आन्या स्केच- पेंटिंग बनाकर बेच रही हैं और उससे कमाए रुपयों से वह इस लॉकडाउन में खाने और जरूरत की मार झेल रहे जानवरों की मदद कर रही हैं। अब तक उन्होंने अपनी स्केच पेंटिंग से ढाई लाख से ज्यादा रुपये जुटा लिए हैं।
लॉकडाउन की मार झेल रहे जानवरों की मदद के लिए फराह खान की बेटी ने बनाई पेंटिंग, जुटाए इतने लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी फराह खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने बेटी आन्या की स्केच पेंटिंग का एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में फराह खान ने आन्या के हाथों से बनाई पेंटिंग को दिखाया। बेटी की पेंटिंग के वीडियो को फराह खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
फराह खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, '100 से ज्यादा स्केचेज बन चुके हैं, जिनसे ढाई लाख से ज्यादा रुपये जुटा लिए हैं और मदद की है। योगदान देने वाले सभी उदार लोगों का धन्यवाद। आन्या दूसरे राउंड के ऑर्डर लेने के लिए भी तैयार है...।' सोशल मीडिया पर फराह खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही आन्या की पेंटिंग और जज्बे की तारीफ भी कर रहे हैं।
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on
फराह खान के पोस्ट पर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सोनू सूद, अपारशक्ति खुराना और रकुलप्रीत सिंह समेत कई सितारों ने प्रतिक्रिया देते हुए आन्या की तारीफ भी की। गौरतलब है कि बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने भी आन्या की पेंटिंग खरीदी थी। उन्होंने एक पेंटिंग के लिए एक लाख रुपये दिए थे। जिससे आन्या को आवारा जानवरों की मदद के लिए फंड में सहयोग मिला। इसके लिए फराह खान ने अभिषेक बच्चन की तारीफ भी की थी।
फराह खान अभिषेक बच्चन को गले लगाती हुई दिख रही हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक स्केच के लिए एक लाख रुपये कौन देता है?? सिर्फ अभिषेक बच्चन, इससे अब आन्या की चैरिटी दोगुनी हो गई है! धन्यवाद मेरे दिलदार पागल दोस्त, ढेर सारी झप्पी जो तुम्हें पसंद नहीं है।' सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और फराह खान की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
पढ़ें: आमिर खान के असिस्टेंट का निधन, 25 साल से कर रहे थे उनके लिए काम