शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनके फैन फॉलोइंग की संख्या लाखों में है। सुहाना मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। वो जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर साझा करती हैं, तो वो तस्वीर तेजी से वायरल हो जाती है।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना का टूटा दिल, पोस्ट शेयर कर खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो चर्चा में है। दरअसल सुहाना की ये ताजा तस्वीर उनके टूटे हुए दिल की ओर इशारा कर रही है। सुहाना के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ।
तस्वीर में सुहाना ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है। तस्वीर में सुहाना काफी प्यारी दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी बनाया हुआ है। अब सुहाना का दिल किस वजह से टूटा है ये तो वो खुद ही बता सकती हैं।
याद दिला दें कि बीते दिनों सुहाना ने मदर्स डे पर मां गौरी को शुभकामनाएं दीं लेकिन इसके साथ ही वो नाराज भी दिखीं। सुहाना खान की नाराजगी इसलिए थी क्योंकि वो अपनी मां की तरह नहीं दिखती हैं। सुहाना ने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी 'मदर्स डे' लेकिन सच बताऊं तो मैं नाराज हूं, क्योंकि मैं आपकी तरह नहीं दिखती।'
कुछ समय पहले सुहाना खान की एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' नामक इस शॉर्ट फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। सुहाना की रुचि अभिनेत्री बनने में हैं। शाहरुख खान अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि सुहाना अभिनेत्री बनना चाहती हैं जबकि उनके बेटे आर्यन एक निर्देशक बनना चाहते हैं।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
लॉकडाउन में बेली डांस सीख रही हैं ऋचा चड्ढा, वीडियो साझा कर लिखा खास पोस्ट