बॉलीवुड फिल्मों और गानों में अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी का जन्मदिन 13 मई को होता है। सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। दर्शकों को भी उनका खूब प्यार मिला। सनी लियोनी की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सनी लियोनी की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बाते बताने जा रहे हैं।
Sunny Leone Birthday: एडल्ट फिल्मों से बॉलीवुड की 'लैला' तक, जानिए सनी लियोनी की जिंदगी की अनसुनी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सनी लियोनी मशहूर एडल्ट अभिनेत्री थीं। सनी लियोनी साल 2018 और 2019 में वेब सीरीज करनजीत कौर - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी आई। इस वेब सीरीज के जरिए उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए थे। इस सीरीज के अनुसार उन्होंने करीब 50 एडल्ट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 19 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और देखते ही देखते वह यहां की मशहूर अभिनेत्री बन गईं।
अपने जेब खर्च के लिए सनी लियोनी एडल्ट फिल्मों में काम करने के अलावा जर्मन बेकरी में वेट्रेस का काम भी करती थीं। सनी लियोनी का हमेशा से नर्स बनने का सपना था। ताकि वह गरीबों का इलाज कर सकें। वहीं मीडिया को दिए कई इंटरव्यू में सनी लियोनी खुलासा कर चुकी हैं कि एडल्ट फिल्मों में काम करने की वजह से लोग उनके साथ गलत तरीके से बर्ताव करते थे। उन्होंने कहा था, '21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आए। एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने की वजह से लोगों ने मेरे बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इस चीज का मेरे जीवन में बुरा असर पड़ा'।
सनी लियोनी ने आगे कहा था कि, 'मैं अंदर से टूट गई थी। मेरे परिवार वालों ने मुझे और मेरे भाई को हर बुराई से बचाने की कोशिश की। हालांकि एडल्ट इंडस्ट्री से निकलने के लिए मेरे घर वालों ने कभी मुझे फोर्स नहीं किया'। उन्होंने कहा कि वो उस दिशा से अलग चली गईं, जिस दिशा में उनके घरवाले उन्हें ले जाना चाहते थे। सनी को इसके बावजूद अपने जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है और वो अपनी लाइफ से बहुत प्यार करती हैं।
बात करें सनी लियोनी की बॉलीवुड में करियर की तो उन्हें पहली बार छोट पर्दे के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया था। इस शो में आकर उन्होंने खुलासा किया था कि वह एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकी हैं। शो के बाद सनी लियोनी, पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' में नजर आईं। यह उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद सनी लियोनी 'रागिनी एमएमएस 2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में नजर आईं। सनी लियोनी का लैला गाना काफी मशहूर गानों में से है। ये गाना शाहरुख खान की फिल्म रईस का है। दर्शकों ने इस गाने में सनी लियोनी के डांस को खूब पसंद किया था।
पढ़ें: इस वजह से भारत नहीं विदेश में हैं सनी लियोनी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी