सोशल मीडिया जितना हमें अपने विचार रखने की आजादी देता है उतना ही कभी-कभी हमारे लिए मुसीबत भी खड़ी कर देता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आए दिन बॉलीवुड सितारों और देश की बड़ी हस्तियों के हैक होते सोशल मीडिया अकाउंट हैं। अक्सर हमें फिल्मी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने या फिर सितारों के ट्रोलिंग की खबरें मिलती रहती हैं। अब एक अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि कुछ असामाजिक तत्व उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें भेज रहे हैं।
अनुमोल को सोशल मीडिया पर भेजीं अश्लील तस्वीरें, अभिनेत्री ने कही साइबर सेल में शिकायत करने की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अभिनेत्री का नाम अनुमोल है। अनुमोल मलयालम सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही खुलासा किया है कि उन्हें कुछ असामाजिक तत्व इंस्टाग्राम पर अश्लील तस्वीरें भेज रहे हैं। इस बात की जानकारी अनुमोल ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए दी है।
अनुमोल ने मंगलवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'बहुत से लोग मुझे अपने प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) की तस्वीरें भेज रहे हैं। यह सब करना बंद करें मैं इन लोगों को ब्लॉक करके थक चुकी हूं। इनमें से एक शख्स ऐसा भी है जो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मुझे अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीर भेज रहा है। जैसे यह भगवान का कोई सबसे बड़ा उपहार है'।

उस शख्स पर गुस्सा होते हुए अनुमोल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'अगली बार मैं तुम्हारी शिकायत साइबर सेल को कर दूंगी। साथ ही उनकी भी शिकायत कर दूंगी जो मुझे महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भेज रहे हैं। यह सब निश्चित रूप से किसी भी दूसरी भावनाओं के परिणामस्वरूप नहीं होता है'। सोशल मीडिया पर अनुमोल का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।
कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री के साथ हुई इस घटना की निंदा कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनुमोल मलयालम सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह आखिरी बार मल्टीस्टारर फिल्म Paapam Cheyyathavar Kalleriyatte में दिखाई दी थीं। मलयालम फिल्मों के अलावा अनुमोल बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: लॉकडाउन में बेली डांस सीख रही हैं ऋचा चड्ढा, वीडियो साझा कर लिखा खास पोस्ट