फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में बेली डांस सीख रही हैं ऋचा चड्ढा, वीडियो साझा कर लिखा खास पोस्ट

Wed, 13 May 2020 09:04 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 13 May 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadda shared her belly dance video on social media during Lockdown
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लगे लॉकडाउन के कारण भले ही फिल्मी सितारे अपने घर से बाहर ना निकल पा रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह हर समय अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। यह सितारे लॉकडाउन के बीच क्या कर रहे हैं इस बात की जानकारी वह सोशल मीडिया के द्वारा देते रहते हैं। इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऋचा चड्ढा ने भी अपने फैंस को बताया है कि लॉकडाउन में वह अपने घर में क्या कर रही हैं।

Richa Chadda shared her belly dance video on social media during Lockdown
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा इन दिनों बेली डांस सीख रही हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मी़डिया अकांउट के जरिए दी है। उन्होंने बेली डांस करते हुए अपना एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अपने बेली डांस के वीडियो को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने बेहद खास पोस्ट भी लिखा है। जिसको उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।

Richa Chadda shared her belly dance video on social media during Lockdown
ऋचा चड्ढा - फोटो : फाइल फोटो

ऋचा चड्ढा ने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'डांस वॉर्म अप, 'आज इंटरव्यू में मैंने पूछा कि लोगों को ये क्यों नहीं पता कि मैं कथक डांसर भी हूं या क्यों मैंने कई फिल्मों में डांस नहीं किया। उस पर मेरी प्रतिक्रिया थी कि मैं अब एक नई कला सीख रही हूं। दिमाग में बिना किसी उद्देश्य के, बिना किसी अपेक्षा के सीखना चाहिए। बिना यह सोचे कि फिल्म में वह सीख कैसे काम आ सकती है.. या एक परिवार की सभा में, या कहीं भी जहां ये काम आ सकती है।'



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dance warm up . . . Today in an interview I got asked why people don’t know that I am a trained kathak dancer, or why I don’t dance in many films...My response to that was I am learning a new art form to satisfy my creative urges... with no goal in mind... One must just learn without expectations... without thinking about how that learning could come in handy in a film, or at a family gathering, or anything for that matter... Who knows ? Looking at a beautiful painting could make me a better actor, reading amazing poetry and literature could make me a better actor, learning how to sing has definitely made me a better actor... it’s nice to do things just for the sake of experience! After all what is life if not a series of experiences? Inspiration can come from anywhere ! #lifelessons #RichaChadha #tribalFusion #dance #bellydance #learning #lockdown #Quarantine #actorslife

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadda shared her belly dance video on social media during Lockdown
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक खूबसूरत पेंटिंग को देखकर मैं एक बेहतर कलाकार बन सकती हूं। अच्छी कविता और साहित्य पढ़ रही हूं ताकि अच्छी कलाकार बन सकूं। गाना कैसे गाया जाता ये सीख रही हूं ताकि और बेहतर कलाकार बन सकूं। केवल अनुभव के लिए चीजों को करना अच्छा है! आखिकार अनुभव एक श्रृंखला है, नहीं तो जिंदगी क्या है? प्रेरणा कहीं से भी आ सकती है।'

विज्ञापन
Richa Chadda shared her belly dance video on social media during Lockdown
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का बेली डांस वीडियो और उनका लिखा यह खास पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा ने शीशे के सामने बेली डांस करते हुए अपना वीडियो बनाया है। 

पढ़ें: पिता सैफ अली खान के साथ फिल्म को लेकर सारा ने तोड़ी चुप्पी, सैफ ने सुनाई तलाक की भावुक दास्तान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed