{"_id":"5decadbd8ebc3e1c1b69547f","slug":"farah-naaz-birthday-the-forgotten-star-looks-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंकी पांडे की पिटाई कर चर्चा में आई थीं 90s की ये खूबसूरत हीरोइन, लाइमलाइट से दूर अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चंकी पांडे की पिटाई कर चर्चा में आई थीं 90s की ये खूबसूरत हीरोइन, लाइमलाइट से दूर अब दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फराह नाज
Link Copied
80- 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं फराह नाज के बारे में कौन नहीं जानता। 9 दिसंबर को फराह का जन्मदिन है। अपने जमाने में स्टार रहीं फराह शार्ट टेम्पर्ड, अग्रेसिव एक्ट्रेस मानी जाती थी, वो कब किसे पीट दें कहना मुश्किल था। इसी रवैये के चलते उन्हें 80 के दशक की सबसे विवादित एक्ट्रेस माना जाता था। तब्बू फराह की छोटी बहन हैं।
अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं। फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।
फराह के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ‘कसम वर्दी की’ फिल्म के सेट पर एक्टर चंकी पांडे की पिटाई कर दी थी। इस बारे में बात करते हुए फराह ने बताया था- चंकी हमेशा 'आई एम द मैन’ कहकर भद्दे इशारे करते थे इसलिए उन्होंने एक दिन चंकी को वुमन पावर का एहसास करवाया था।'
इतना ही नहीं फराह के बारे में ये भी कहा जाता है कि पार्टी में मौजूद एक प्रोड्यूसर को करारा थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल जे पी दत्ता की पार्टी में फिल्म मेकर फारूक नाडियाडवाला ने फराह को बीयर पीने का ऑफर दिया तो उनका झगड़ा हो गया था।
बिंदू के बाद फराह ने अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली। फराह मुंबई में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। फराह पहले से काफी बदल चुकी हैं। उनकी तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।