सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के वो सबसे हैंडसम अभिनेता जिनपर मरती थीं टॉप अभिनेत्रियां, अब हो चुके हैं गुमनाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 30 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
fardeen khan to aftab shivdasani zayed khan and harman baweja bollywood most handsome heroes who lost in dark from cinema
बॉलीवुड हीरोज - फोटो : Social media

फिल्म इंडस्ट्री की रंगीन दुनिया में किसके सितारे कब चमक जाएं, ये कह पाना काफी मुश्किल है। उसी तरह यहां आने के बाद चमकता सितारा कब डूब जाए ये भी कोई नहीं जानता। इस इंडस्ट्री में सितारों की जिंदगी में उतार चढ़ाव का आना आम बात है। कभी कोई कलाकार एक झटके में सफलता की बुलंदियों को छू लेता है तो कभी एक ही पल में उसे काम मिलना बंद हो जाता है। हमारे पास ऐसे बॉलीवुड अभिनेताओं की सूची है, जो दिखने में जबरदस्त हैंडसम थे। उन्हें ब्रेक भी बड़ा मिला लेकिन सिनेमा की दुनिया में चल नहीं सके और देखते ही देखते वो गुमनाम हो गए। अपने दौर में इनके टॉप अभिनेत्रियों से अफेयर के किस्से भी सुने गए। सेकिन करियर खत्म होने के साथ ही अब इनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। इतना परिवर्तन कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। 

Trending Videos
fardeen khan to aftab shivdasani zayed khan and harman baweja bollywood most handsome heroes who lost in dark from cinema
राहुल रॉय - फोटो : Social media

राहुल रॉय
अभिनेता राहुल रॉय ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से रातों रात गजब की स्टारडम हासिल की थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि उनका करियर सेटल है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आशिकी के बाद राहुल रॉय कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दे पाए। समय के साथ वे धीरे-धीरे इस इंडस्ट्री में गुमनाम होते चले गए। 2013 में उनकी वापसी के प्रयास वाली फिल्म 'टू बी ऑर नॉट टू बी' रही, लेकिन ये दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
fardeen khan to aftab shivdasani zayed khan and harman baweja bollywood most handsome heroes who lost in dark from cinema
मनोज तुली - फोटो : Social media

मनोज तुली
कुमार गौरव के नाम से मशहूर मनोज तुली ने 'लव स्टोरी', 'तेरी कसम' और 'कांटे' जैसी कई फिल्मों में काम किया। गौरव ने सुनील दत्त और नरगिस की बेटी नम्रता दत्त से शादी की थी। कुमार गौरव पिछले काफी समय से सुर्खियों से दूर हैं और फिल्मी पर्दे से भी।

fardeen khan to aftab shivdasani zayed khan and harman baweja bollywood most handsome heroes who lost in dark from cinema
जुगल हंसराज - फोटो : Social media

जुगल हंसराज
जुगल ने फिल्म 'मासूम' में बाल कलाकार के रूप में शोबिज से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी ने अभिनय किया था। एक अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म 'आ गले लग जा' थी, जो साल 1994 में रिलीज हुई। इसमें उन्हें उर्मिला मातोंडकर के साथ देखा गया था। इसके बाद से एक्टर इस इंडस्ट्री से गुमनाम हो गए।

विज्ञापन
fardeen khan to aftab shivdasani zayed khan and harman baweja bollywood most handsome heroes who lost in dark from cinema
अयूब खान - फोटो : Social media

अयूब खान
दिलीप कुमार के भतीजे होने के नाते अयूब ने बॉलीवुड में आसानी से प्रवेश तो कर लिया था, लेकिन सफर इतना आसान नहीं था। हालांकि, वे काफी हैंडसम दिखते थे लेकिन उनका अभिनय कौशल उससे मेल नहीं खाता था। उन्होंने फिल्म 'माशूख' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'सलाम' और 'खिलोना' में काम किया। इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकीं। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली। हाल के दिनों में अयूब छोटे पर्दे पर नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed