{"_id":"60630f8a8ebc3eda4d71b2e9","slug":"jackie-shroff-was-a-cigarette-seller-know-about-his-struggle-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सिगरेट बेचते थे जैकी श्रॉफ, रातों-रात ऐसे बने सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सड़क पर सिगरेट बेचते थे जैकी श्रॉफ, रातों-रात ऐसे बने सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 30 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ लोगों के दिलों में बसते हैं। 80-90 के दशक के सुपरहिट अभिनेताओं में जैकी की गिनती होती है। जैकी श्रॉफ मुंबई की चॉल में पले- बड़े हैं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सड़क पर सिगरेट बेचने वाला लड़का एक दिन लोगों के बीच जग्गू दादा के नाम से पहचाना जाएगा। जैकी श्रॉफ ने देव आनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' से डेब्यू किया था। लेकिन इस फिल्म से उन्हें पहचान नहीं मिल पाई थी।
2 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : instagram/apnabhidu
इसके बाद जैकी श्रॉफ ने 'हीरो' फिल्म में काम किया। इस फिल्म ने जैकी को रातों-रात सुपस्टार बना दिया था। फिल्म की एक आइकॉनिक धुन थी, बांसुरी की धुन। जो आज भी लोगों के दिल में बसती है। इस धुन पर 80 के दशक में जैकी श्रॉफ तो वहीं 2014 में उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी थिरक चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं जैकी 'स्वामी दादा' फिल्म में देव आनंद साहब की वजह से आए थे।
3 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, देव साहब एक बार अपनी गाड़ी में बैठकर किसी रास्ते से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर एक लड़का गंदी शर्ट और फटी हुई जींस पहने सिगरेट बेच रहा था। उन्हें उस लड़के में न जाने ऐसी कौन सी खासियत दिखाई दी कि वो उसे तुरंत ही अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। जैसे ही देव साहब अपने ऑफिस पहुंचे उन्हें वो लड़का वहां मिल गया। तभी उन्होंने जैकी श्रॉफ को अपनी फिल्म ‘स्वामी दादा’ में कास्ट कर लिया। हालांकि इसमें केवल जैकी दस मिनट के रोल में ही नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद सुभाष घई अपनी फिल्म हीरो के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में थे। तब उन्हें जैकी के बारे में पता चला। लेकिन घई ने जैकी की हमेशा बढ़ी हुई मूछ-दाढ़ी, अजीबोगरीब तरीके के कपड़े पहने हुए। बावजूद इसके घई और जैकी की बातचीत हुई और उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया। ‘हीरो’ की रिलीज के अगले दो सालों में जैकी 17 फिल्मों में काम कर चुके थे।
विज्ञापन
5 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'हीरो' साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड कायम किए थे। जैकी श्रॉफ तो इस फिल्म से स्टार बन गए थे। फिल्म में जैकी के साथ मुख्य किरदार में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।