{"_id":"5c3f1023bdec2232285af7f7","slug":"farhan-akhtar-and-shibani-dandekar-shares-private-photo-of-celebrattion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर संग जन्मदिन पर यहां बिताए थे खास पल, तस्वीरों में देखें एक-एक सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर संग जन्मदिन पर यहां बिताए थे खास पल, तस्वीरों में देखें एक-एक सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
farhan akhtar
Link Copied
फिल्म अभिनेता, गायक और निर्देशक फरहान अख्तर ने 9 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन में उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी नजर आई थीं। बर्थडे के एक हफ्ते के बाद फरहान और शिबानी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे खुद शिबानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे पहले जन्मदिन के बाद आउटडोर पर शिबानी संग निकले फरहान ने स्विमिंग पूल की तस्वीरें भी शेयर की थी...
Trending Videos
2 of 7
farhan akhtar
लेकिन अब शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फरहान संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इससे पहले फरहान ने तस्वीर शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने लिखा ' जब तक तुम मेरे साथ रहोगी मैं तुम्हें कभी नहीं छोड़ने वाला, तुम बहुत खूबसूरत हो शिबानी...तुम्हारे लिए बहुत सारा प्यार।' फरहान के इन शब्दों से पता चलता है कि दोनों का रिश्ता अब कितना करीबी हो चला है।
बता दें कि फरहान खान ने धूमधाम से अपना 45वां जन्मदिन मनाया था। फरहान के जन्मदिन पर अगर किसी ने ध्यान खींचा तो वो थीं फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर। सफेद रंग की ड्रेस में शिबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पार्टी में जाह्नवी कपूर अपने एक फ्रेंड के साथ नजर आई थीं।
बॉलीवुड में जहां एक तरफ नई फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा है तो बी-टाउन में कुछ प्यार की कहानियों की भी चर्चा हो रही है जिसमें से एक नाम फरहान और शिबानी का भी इसमें जुड़ चुका है। फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर ज्यादा ही गंभीर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
farhan akhtar
इससे पहले फरहान और शिबानी को बीते वर्ष में रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी साथ देखा गया था। शिबानी ने फरहान को बेहद खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी थी। शिबानी ने अपनी और फरहान की एक फोटो शेयर करते हुए एक खास मैजेस भी लिखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X