सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar Birthday: जब फरहान को मिली घर से निकाले जाने की धमकी, डर के मारे बनाई यह फिल्म और लूट ली वाहवाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 05:38 AM IST
सार

पिता की तरह कहानियां लिखना फरहान ने यूं ही शुरू नहीं किया था। इसके पीछे तो मां की वह धमकी थी, जिसमें उन्होंने फरहान घर से निकालने की बात कही थी।

विज्ञापन
Farhan Akhtar Birthday Multitalented actor of bollywood here are some unknown facts about Singer Director
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media

आज बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर का जन्मदिन 9 जनवरी 1974 में मुंबई में हुआ था। फरहान अख्तर बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता में से एक हैं। अभिनेता अभिनय के साथ फिल्म निर्माता भी हैं। अभिनेता बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। आपको बता दें कि महज 17 साल की उम्र में फरहान अख्तर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने साल 1991 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। 

Farhan Akhtar Birthday Multitalented actor of bollywood here are some unknown facts about Singer Director
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media

मां ने दी थी घर से निकालने की धमकी
बता दें कि फरहान अख्तर कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। इसके बाद वह लगभग दो साल तक घर में बैठे रहे और हर वक्त फिल्में देखा करते थे। इसे लेकर फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां इस चीज से बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने फरहान को घर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली। इसी डर से फरहान ने अपने पिता की तरह कहानियां लिखना शुरू किया और तभी उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' की कहानी लिखी। अभिनेता ने साल 2001 में दिल चाहता है में डायरेक्शन के तौर पर अपने काम की शुरुआत की। यह फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट रही। यहां तक कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म के बाद अभिनेता ने साल 2004 में लक्ष्य का भी डायरेक्शन किया। दोनों ही फिल्मों की खूब सराहना की गई। 

यह भी पढ़ें- Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'

Farhan Akhtar Birthday Multitalented actor of bollywood here are some unknown facts about Singer Director
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media

2008 में फिल्म रॉक ऑन से की अभिनय की शुरुआत
जैसा कि सभी जानते हैं कि फरहान अख्तर मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं। वह अभिनेता होने के साथ साथ अच्छे सिंगर भी हैं। अभिनेता ने साल 2008 फिल्म रॉक ऑन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अभिनेता ने गाने भी गाए। फिल्म के लिए फरहान अख्तर को कई अवॉर्ड्स भी मिले। लोगों ने उनकी एक्टिंग और बेहतरीन गानों की खूब तारीफ की।  इसके बाद उन्होंने लक बाई चांस, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, स्काई इज पिंक और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी तमाम फिल्में कीं। 

यह भी पढ़ें- B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Birthday Multitalented actor of bollywood here are some unknown facts about Singer Director
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media

हॉलीवुड फिल्म में भी किया काम
अभिनेता ने साल 2004 में हॉलीवुड फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। 

यह भी पढ़ें- Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये

विज्ञापन
Farhan Akhtar Birthday Multitalented actor of bollywood here are some unknown facts about Singer Director
Farhan Akhtar Birthday - फोटो : social media

50 बार देखी शोले
फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म शोले को 50 बार देखा, लेकिन वह इस फिल्म से खास इम्प्रेस नहीं हुए। फरहान कहते हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन की दीवार फिल्म बेहद पसंद आई थी। 

यह भी पढ़ें- कलाकार जो रातों-रात मिली शोहरत के बाद पहुंच गए अर्श से फर्श तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed