हिंदी सिनेमा में अपने काम के दम पर पहचान बनाने वाले सितारों की लिस्ट बड़ी लंबी है, लेकिन इनमें कुछ नाम ऐसे हैं जो आज भी दर्शकों की दिलों में छाए रहते हैं। इन्हीं में से एक नाम दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल का है, जिन्होंने लंबे समय तक फिल्मों में मां, दादी और सास का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी हैं। फरीदा जलाल ने शाहरुख खान से लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम कर अपना हुनर दिखाया है। ऐसे में फरीदा जलाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की।
Farida Jalal: अमिताभ और जया से कैसा रिश्ता रखती हैं फरीदा जलाल? दिग्गज अभिनेत्री ने खोला यादों का पिटारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदा जलाल ने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दोनों के साथ काम किया है। दिग्गज अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कपल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि बिग बी और जया से उनका बहुत पुराना रिश्ता है। उनके मुताबिक, आज भी उनमें एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार है। भले ही वे ज्यादा नहीं मिलते हैं, लेकिन इससे उनके एक-दूसरे के प्रति प्यार पर कोई असर नहीं पड़ा है। अपने पुराने अच्छे दिनों को याद करते हुए फरीदा ने कहा कि उस समय उनका एक बड़ा ग्रुप हुआ करता था और वे हमेशा मिलते रहते थे।
Jawan: ओटीटी पर जवान देखने का अलग होगा अनुभव, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 मिनट बड़ी होगी फिल्म
फरीदा जलाल ने उन दिनों को भी याद किया जब अमिताभ और जया शादी से पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फरीदा जलाल ने खुलासा किया कि वे उन्हें रात में पाली हिल्स स्थित उनके घर से ले जाया करते थे और वे तीनों होटल ताज में कॉफी पीने के लिए ड्राइव पर जाते थे।
फरीदा जलाल ने बताया कि अब भी बिग बी उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं भेजते हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह उनसे 'कभी खुशी कभी गम' के दौरान मिली थीं। फरीदा के मुताबिक 1975 की फिल्म 'मजबूर' में उनका रोल इसलिए खास था क्योंकि उस फिल्म में मिस्टर बच्चन उनके साथ थे। अमिताभ और जया ने 2001 की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काजोल, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन और करीना कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल को राष्ट्रीय पुरस्कार न मिलने का है मलाल? अभिनेता ने दिया यह जवाब
एक पुराने इंटरव्यू में फरीदा जलाल ने खुलासा किया था कि उन्हें निखिल आडवाणी की 'कल हो ना हो' का ऑफर मिला था। हालांकि, उन्हें पता चला कि उन्हें फिल्म के लिए जया बच्चन की सास की भूमिका निभाने की पेशकश की गई है। इसलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया था।
Atlee Kumar: किंग खान-राजकुमार हिरानी की 'डंकी' के लिए उत्साहित हैं एटली, थिएटर में फिल्म देखने की जताई इच्छा