इस साल रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का क्रेज यूं तो दर्शकों के सिर से उतर चुका है। लेकिन करण जौहर निर्देशित फिल्म की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म से करण जौहर पूरे सात के ब्रेक के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आए थे। अब करण ने जवान स्टार शाहरुख खान संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया और कुछ दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया है।
Karan Johar: बेहद रोचक है करण और शाहरुख की पहली मुलाकात का किस्सा, इस निर्देशक के ऑफिस में मिले थे दोनों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी कई फिल्मों में बड़े पैमाने पर काम किया है। लेकिन यह बॉन्डिंग बहुत ही स्पेशल तरीके से शुरू हुई थी। करण ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि वह पहली बार शाहरुख से कैसे मिले थे। इसके साथ ही करण ने अपनी पहली अभिनय नौकरी के बारे में भी बताया जब वह स्कूल में थे।
Jawan: ओटीटी पर जवान देखने का अलग होगा अनुभव, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 मिनट बड़ी होगी फिल्म
हाल ही में, एक इंटरव्यू में करण ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कैसे की थी। करण ने बताया कि उन्हें अभिनय के लिए जब ऑफर आया था तो वह 15 साल के थे और 10वीं कक्षा में थे। उनकी मां को फोन आया क्योंकि वह शो के निर्देशक आनंद महेंद्रू को जानती थीं। निर्देशक ने करण की मां से कहा कि उन्हें एक बड़े बच्चे की जरूरत है। बाद में करण ऑडिशन के लिए आनंद के ऑफिस गए थे।
Jawan: ओटीटी पर जवान देखने का अलग होगा अनुभव, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 मिनट बड़ी होगी फिल्म
शाहरुख से अपनी पहली मुलाकात का खुलासा करते हुए करण ने कहा, 'मैं ऑडिशन के लिए आनंद के ऑफिस में इंतजार कर रहा था। एक लड़का बैठा था और क्रॉसवर्ड पहेली बना रहा था और चाय पी रहा था। मैंने उसकी तरफ देखा, उसने मेरी तरफ देखा। मुझे वह परिचित लगा। करीब चार घंटे तक हम दोनों इंतजार करते रहे थे।'
करण ने आगे बताया कि शाहरुख ऑफिस में आए और उन्होंने आनंद से कहा, 'नहीं, दरअसल मैं यहां यह कहने आया था कि मैं टीवी नहीं करना चाहता। मैं फिल्म करना चाहता हूं, लेकिन मुझे छोटा सा ऑफिस पसंद आया और मैं अपना क्रॉसवर्ड खत्म करना चाहता था।' इसके बाद आनंद ने खुलासा किया कि वह शाहरुख खान हैं।