फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे अभिषेक के जन्मदिन पर महानायक अमिताभ हुए इमोशनल, ट्वीट जीत लेगा आपका दिल

Mon, 05 Feb 2018 02:17 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Father Amitabh Bachchan posts emotional tweet on son Abhishek Bachchan birthday
5 फरवरी 1976 को जन्मे अभिषेक सोमवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं। इस बीच उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ का ये इमोशनल पोस्ट आपका दिल जीत लेगा।
Father Amitabh Bachchan posts emotional tweet on son Abhishek Bachchan birthday
बेटे अभिषेक को बर्थडे विश करते हुए अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए जो उनके शब्दों में साफ झलक जाता है। अमिताभ, जूनियर बच्चन के लिए लिखते हैं कि- 'एक समय था जब पिता पुत्र का हाथ थाम कर चलता था, अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को'। बिग बी ने इस कैप्शन के साथ अभिषेक की कुछ तस्वीरों का कोलाज भी ट्विटर पर शेयर किया है।



 
Father Amitabh Bachchan posts emotional tweet on son Abhishek Bachchan birthday
इसके साथ-साथ अभिषेक ने अपने ब्लॉग में भी बेटे अभिषेक के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा। 5 फरवरी, 1976 को महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर जन्मे अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Amitabh Bachchan posts emotional tweet on son Abhishek Bachchan birthday
जूनियर बच्चन के जन्मदिन के मौके पर बिग बी समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इनमें मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एक्ट्रेस बिपाशा बसु, हुमा कुरैशी, वेटरन एक्टर जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Father Amitabh Bachchan posts emotional tweet on son Abhishek Bachchan birthday
आखिरी बार साल 2016 में 'हाउसफुल' में नजर आने वाले अभिषेक जल्द ही फिल्म 'मनमर्जियां' में आने वाले हैं। जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक के साथ 'मसान' फेम विक्की कौशल और 'पिंक' फेम तापसी पन्नू भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed