फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: पर्दे पर खूब जमी इन पिता-पुत्र की जोड़ी, आज भी खूब देखी जाती हैं फिल्में

Tue, 21 Nov 2023 06:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Nov 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Father And Son Duos Seen Together On Screen Sanjay Dutt Sunil Dutt to Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में पिता के नक्शेकदम पर चलकर इंडस्ट्री में आने वाले सितारों की कमी नहीं है। ऐसे कई कलाकार हैं, जिनके माता-पिता भी अभिनय की दुनिया में रहे हैं। मगर, कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने न सिर्फ अभिनय की दुनिया में कदम रखा, बल्कि पिता के साथ काम भी किया है। पर्दे पर जब पिता और पुत्र साथ आए तो दर्शक खुद को तारीफ करने से नहीं रोक सके। आइए जानते हैं अभिनय की दुनिया के उन बाप-बेटों की जोड़ी के बारे में, जो फिल्मों में साथ दिख चुकी हैं।

Father And Son Duos Seen Together On Screen Sanjay Dutt Sunil Dutt to Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan
बंटी और बबली - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और अभिषेक
अमिताभ बच्चन को  बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक जैसे नामों से पुकारा जाता है। उनकी अदाकारी के सब कायल हैं। उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी इस फिल्मी दुनिया में हैं। कुछ फिल्मों में दोनों साथ काम कर चुके हैं। इनमें हालिया नाम फिल्म 'घूमर' का है, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा 'बंटी और बबली', 'पा', 'सरकार' जैसी फिल्मों में दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं।

Father And Son Duos Seen Together On Screen Sanjay Dutt Sunil Dutt to Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan
अपने - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल 
इस लिस्ट में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल भी शामिल हैं। धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें 'सल्तनत', 'सवेरे वाली गाड़ी', 'वर्दी', 'क्षत्रिय', 'कैसे कहूं प्यार है' शामिल हैं। वहीं, बात करें तीनों की तो धर्मेंद्र अपने दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'अपने', 'यमला पगला दीवाना', 'यमला पगला दीवाना 2', 'यमला पगला दीवाना फिर से' में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father And Son Duos Seen Together On Screen Sanjay Dutt Sunil Dutt to Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त और सुनील दत्त
दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त अपने जमाने के दिग्गज कलाकार रहे। उनके बेटे संजय दत्त भी नामी अभिनेताओं में शुमार हैं। साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में दोनों साथ नजर आ चुके हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में नजर आए। उनके अलावा ग्रेसी सिंह और अरशद वारसी ने भी दमदार किरदार निभाया था। संजय दत्त के साथ इस फिल्म में उनके पिता सुनील दत्त पर्दे पर भी पिता का रोल निभाते दिखे थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

विज्ञापन
Father And Son Duos Seen Together On Screen Sanjay Dutt Sunil Dutt to Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan
बेशरम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर- रणबीर कपूर
रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशरम' में नजर आए थे। इस फिल्म में ऋषि ने इंस्पेक्टर चुलबुल चौटाला की निभाई। नीतू कपूर ने उनकी पत्नी और हेड कॉन्सटेबल बुलबुल चौटाला की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रणबीर की फिल्म 'लक बाय चांस' में भी ऋषि कपूर ने गेस्ट अपीयरेंस दी थी।
Vicky Kaushal : Sam Bahadur पर अभिनेता विक्की कौशल की Amar Uajla से खास बातचीत l Sanya Malhotra

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed