जिस तरह मां के सम्मान में पूरी दुनिया मदर्स डे मनाती है, उसी तरह पिता के सम्मान में फादर्स डे मनाया जाता है। भारत सहित कई देशों में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 21 जून को Father’s Day 2020 मनाया जाएगा। कहते हैं एक पिता और बेटी का रिश्ता बेहद ही खास माना जाता है। किसी भी लड़की के लिए उसके पिता ही पहले हीरो होते हैं। तो चलिए फादर्स डे से पहले हम आपको मिलाते हैं उन अरबपतियों की बेटियों से जो आज बिजनेस में अपने पिता की तरह ही बेहद कामयाब हैं।
Father's Day: अरबपति बिजनेसमैन की बेटियों के बारे में नहीं जानते तो जान लीजिए, कोई CEO तो कोई है डायरेक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनिशा मित्तल
स्टील किंग माने जाने वाले लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल ने लंदन के बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की और फिर फैमिली बिजनेस को ज्वाइन कर लिया। वह पिता की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं।
मानसी किर्लोस्कर
मानसी इंडस्ट्रियलिस्ट विक्रम और गीताजंलि किर्लोस्कर की बेटी हैं। मानसी ट्रैवलिंग की बेहद शौकीन हैं। अक्सर वह घूमने-फिरने को लेकर चर्चा में रहती है। वह टायोटा किर्लोस्कर एंपायर की इकलौती मालकिन हैं। मानसी किर्लोस्कर को भारत में संयुक्त राष्ट्र की पहली यंग बिजनेस चैंपियन नियुक्त किया गया है। मानसी को पेंटिंग का बेहद शौक है।
ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा बिजनेस वर्ल्ड में आज बड़ा नाम हैं। ईशा अंबानी जियो और रिलाइन्स रिटेल की निदेशक मंडल हैं। ईशा ने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की कम उम्र की अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था। ईशा की अब शादी हो चुकी है। हालांकि अभी भी वह अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाती हैं।
अनन्या बिड़ला
आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Birla ) की सिंगर-गीतकार बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वो फैशन और सिंगिग की दुनिया में भी नाम कमा रही हैं। उन्होंने माइक्रोफाइनेंस फर्म 'स्वतंत्र प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी बनाई है, जोकि दो राज्यों में फैली हुई है। अनन्या लग्जरी प्रोडक्ट की ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ भी हैं।