मां एक ऐसा शब्द है जिसे कुछ चंद शब्दों या वाक्यों में बयां करना आसान नहीं है। एक नन्हें बच्चे के लिए मां ही उसकी दुनिया होती है। वो मां की नजर से सब कुछ समझता और सीखता है लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनके पिता ही मां की जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसा कई धारावाहिकों और फिल्मों में भी देखने को मिल जाता है। साथ ही असल जिंदगी में भी ऐसे कई किस्से सुनने को मिल जाते हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई हस्तियां हैं जो सिंगल फादर बन एक मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इस रिपोर्ट में चलिए हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बता रहे हैं जो एक मां और पिता दोनों का रोल निभा रहे हैं। कुछ ऐसे हैं जो अपनी बीवी से अलग होने के बाद अपने बच्चों के साथ रहते हैं और दिलचस्प है कि कुछ ने तो गोद लिया है या फिर सेरोगेसी के जरिये पिता बने हैं।
सिंगल फादर: मां-बाप दोनों की जिम्मेदारी अकेले निभा रहे ये सितारे, एक तो छह बच्चों के पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगल फादर की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है करण जौहर का। करण दो बच्चों को अकेले ही संभालते हैं। उनके बच्चे रुही और यश सरोगेसी के जरिए हुए हैं। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।
तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। सोशल मीडिया पर तुषार कपूर अपने बेटे की फोटो शेयर करते रहते हैं।
चंद्रचूड़ सिंह
हाल ही में वेब सीरीज आर्या से धमाकेदार कमबैक करने वाले चंद्रचूड़ सिंह भी अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। एक्टर की मानें तो उन्होंने अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे को दिया है। चंद्रचूड़ क्यों पत्नी से अलग बेटे की अकेले परवरिश कर रहे हैं।
सिंगल फादर की बात करें तो एक नाम राहुल देव का भी आता है। राहुल के बेटे का नाम सिद्धार्थ है। साल 2010 में कैंसर के चलते राहुल की पत्नी का निधन हो गया था इसके बाद से राहुल ने अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य अपने बेटे को बना लिया। फिलहाल सिद्धार्थ यूके में पढ़ाई कर रहे हैं।