पर्दे पर महिलाओं के किरदार में पहले के समय से लेकर अब तक काफी बदलाव देखने को मिला है। पहले के समय में जहां हीरोइनें अक्सर अबला और बेसहारा महिला के किरदार में नजर आती थीं तो वहीं पिछले कुछ सालों से उनकी ये छवि बदली है। अब अभिनेत्रियां पर्दे पर ऐसे किरदार भी निभाती हैं जिन्हें गुंडों को पीटने के लिए हीरो का इंतजार नहीं करना पड़ता है और उन्हें खुद की रक्षा करना भी आता है। तो चलिए आपको बताते हैं अभिनेत्रियों के कुछ ऐसे ही दबंग किरदारों के बारे में जो दर्शकों को काफी पसंद आए थे।
Women's day Special: जब पर्दे पर दबंग किरदार में नजर आईं ये अभिनेत्रियां, फैंस बोल पड़े- ऐसी धाकड़ है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फातिमा सना शेख- दंगल
फिल्म दंगल में फातिमा सना शेख ने पहलवान बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दंगल की कहानी दिखाई गई थी जिसमें आमिर खान उनके पिता के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में फातिमा ने गजब का दंगल दिखाया था और फैंस को उनका अभिनय काफी पसंद आया था। इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
विद्या बालन- कहानी
विद्या बालन बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है, लेकिन फिल्म 'कहानी' में उनका किरदार बेहद साहसी था। फिल्म में उन्होंने एक ऐसी गर्भवती महिला का किरदार निभाया था जो अपने पति को ढूंढने लंदन से कोलकाता आती है। इस दौरान उसके सामने कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन वो सच का पता लगाने में जमीन आसमान एक कर देती है।
रानी मुखर्जी- मर्दानी
रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में कई सालों तक रोमांटिक महिला के किरदार निभाए हैं। हालांकि जब शादी और बच्चे के बाद रानी ने फिल्मों में कमबैक किया तो फिल्म 'मर्दानी' से उन्होंने धमाल मचा दिया। इस फिल्म में वो एक दबंग पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आईं थीं और गुंडों की जमकर धुलाई की थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे वो एक पुलिस अधिकारी होने के साथ साथ एक मां भी रहती हैं और देश के साथ परिवार की भी रक्षा करती हैं।
सोनम कपूर- नीरजा
नीरजा भनोट की असल जिंदगी पर बनी फिल्म 'नीरजा' में सोनम कपूर ने दमदार अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने नीरजा का किरदार निभाया था जिन्होंने फ्लाइट में आतंकवादियों से लोगों की रक्षा की थी। बच्चों को बचाते हुए नीरजा को गोली लग गई थी और उनका निधन हो गया था। फिल्म में इतने साहसी किरदार को निभाने के लिए सोनम कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।