{"_id":"5ca503ddbdec2214505461cc","slug":"fatima-sana-shaikh-reveled-her-metoo-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर की ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा शेख ने फिर उड़ेला दर्द, बोलीं-बचपन में मेरा यौन यौषण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर की ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा शेख ने फिर उड़ेला दर्द, बोलीं-बचपन में मेरा यौन यौषण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीटू अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी दुनियां के सामने बयां की। तनुश्री दत्त के बाद देश की कई महिलाएं आगे आईं और अपनी आप बीती सुनाई। जिसके चलते कई आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बीते दिनों खुलासा किया था कि उनका भी यौन शोषण हुआ है। हालांकि इस मुद्दे पर वो बात करने से बचती रहीं।
2 of 5
fatima sana shaikh
इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख से महिलाओं के साथ बढ़ते यौन शोषण को लेकर राय मांगी गई थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वो इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती। फातिमा ने खुलासा किया कि उनका भी यौन शोषण हो चुका है। लेकिन इस किस्से को वो किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती।
3 of 5
fatima sana shaikh
हाल ही इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान फातिमा सना शेख का फिर से दर्द उभर कर आया। उन्होंने कहा, 'यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव था। मुझे लगता है लोगों ने गलत समय लिया कि मीटू अभियान सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए था। ऐसा नहीं कि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं, हर जॉब में होती हैं। जो मेरे साथ हुआ है, वो बहुत पहले हुआ, ऐसा नहीं कि दंगल के टाइम हुआ या उसके बाद हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : TWITTER
'ऐसा तब हुआ जब मैं बहुत छोटी थी। मुझे लगता है कि लोग मानते हैं कि यह घटना अभी हुई और उनको आश्चर्य होता है कि मैं इस पर बारे में बात क्यों नहीं कर रही। हमारे देश में हर महिला ने इससे निपटा है और मुझे यकीन है कि हर कोई इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता'
विज्ञापन
5 of 5
Fatima Sana Shaikh
फातिमा की पहली फिल्म 'दंगल' एक ब्लॉकबस्टर थी, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फ्लॉप रही। इन दिनों वह दो बड़ी फिल्में कर रही हैं। वो राजकुमार राव के साथ एक ड्रामा फिल्म और सैफ अली खान के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।