सब्सक्राइब करें

फिरोज खान के बर्थडे और अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड सहित ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 25 Sep 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Feroz Khan birthday to DadaSaheb Phalke Award announced for Amitabh Bachchan these bollywood 5 news
feroz khan - फोटो : social media
अभिनेता फिरोज खान का आज है जन्मदिन

फिरोज खान का नाम हिंदी सिनेमा के सबसे स्टाइलिश अभिनेताओं में लिया जाता है। उन्हें न सिर्फ बॉलीवुड का काऊब्वॉय कहा जाता था, बल्कि वह सिनेमा के पहले खान सितारे भी रहे जिनके नाम पर फिल्में घोषित होते ही बिक जाया करती थीं। एक उम्दा अभिनेता, निर्देशक व निर्माता फिरोज खान 25 सितंबर 1939 को तब के बैंगलोर में अफगानिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए एक पठान परिवार में जन्मे। उनका खानदान गजनी, अफगानिस्तान का रहने वाला था और उनकी मां ईरानी थीं। उनकी सालगिरह पर जानिए उन 10 फिल्मों के बारे में जिसने बॉलीवुड को पहला खान सितारा दिया।
Trending Videos
Feroz Khan birthday to DadaSaheb Phalke Award announced for Amitabh Bachchan these bollywood 5 news
Bigil - फोटो : social media

सुपरस्टार विजय जोसेफ की फिल्म के पोस्टर पर भड़के मीट विक्रेता
साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाले सुपरस्टार विजय जोसेफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बिगील (Bigil) की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर सामने आया है। फिल्म का ये पोस्टर सामने आते ही विवादों में आ गया है। बिगील के पोस्टर पर मीट विक्रेताओं ने आपत्ति जाहिर की है। 

पढ़ें: सुपरस्टार विजय जोसेफ की फिल्म के पोस्टर पर भड़के मीट विक्रेता, जानें क्या है बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Feroz Khan birthday to DadaSaheb Phalke Award announced for Amitabh Bachchan these bollywood 5 news
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala

दिव्या दत्ता आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
सौ से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिका निभाने वाली दिव्या दत्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 42वां जन्मदिन मना रहीं दिव्या दत्ता अपनी एक्टिंग के दम पर सपोर्टिंग किरदारों में भी जान भर देती हैं। पंजाब के लुधियाना शहर में दिव्या का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में आई फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना से की थी।

Feroz Khan birthday to DadaSaheb Phalke Award announced for Amitabh Bachchan these bollywood 5 news
Prerna Arora - फोटो : file photo

8 महीने बाद जेल से रिहा हुई ये प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा
करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में 8 महीने से सजा काट रहीं प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा अब जेल से बाहर आ गई हैं। स्पॉटब्वॉय से हुई बातचीत में प्रेरणा ने अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा है कि वो फिर से नई शुरुआत करेंगी। बता दें प्रेरणा करीब आठ महीने से जेल में बंद थीं। 

पढ़ें: 8 महीने बाद जेल से रिहा हुई ये प्रोड्यूसर, धोखाधड़ी कर खरीदे थे करोड़ों के जूते, कपड़े और प्रॉपर्टी

विज्ञापन
Feroz Khan birthday to DadaSaheb Phalke Award announced for Amitabh Bachchan these bollywood 5 news
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI

अमिताभ बच्चन को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार
अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। बिग बी को सिनेमाजगत के सबसे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसकी घोषणा खुद भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके की। प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

पढ़ें: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन, प्रकाश जावड़ेकर ने इस ट्वीट से दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed