{"_id":"65532a085b36f1bbb60968c6","slug":"fighter-star-deepika-padukone-talks-about-nepotism-says-she-had-no-choice-and-it-existed-then-it-exists-now-2023-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: 'यह तब भी था और आज भी है, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था', नेपोटिज्म पर बोलीं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: 'यह तब भी था और आज भी है, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था', नेपोटिज्म पर बोलीं दीपिका पादुकोण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। 2007 में शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू करने के बाद से उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दीपिका ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय प्रतिभा से रूबरू कराया है। इस साल फिल्म 'जवान' और 'पठान' में उन्होंने अपने किरदारों से खूब वाहवाही लूटी। बता दें कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा हमेशा चर्चा में रहता है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दीपिका से इस बारे में बात की गई, जिस पर उन्होंने काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने एक आउटसाइड होते हुए किस तरह डील किया? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं था। दीपिका ने कहा कि किसी के लिए भी उस क्षेत्र में नाम और पहचान बनाना एक मुश्किल टास्क है, जिसमें उसके माता-पिता नहीं हों। हकीकत यह है कि अब भाई-भतीजावाद जैसी चीजों पर बात होनी शुरू हो गई है। यह एक नया चलन है। लेकिन, यह तब भी था, अब भी है और आगे भी रहेगा। यही इसकी हकीकत है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने आगे कहा कि जब वह इंडस्ट्री में आईं तो उनके पास प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तरह से डील करने के लिए ढेर सारी चीजें थीं। वह टीनएज में थीं और एक नए शहर में आई थीं। न तो वहां उनका परिवार साथ था और न ही इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त था। उन्हें अपने लिए खाने की व्यवस्था खुद करनी थी, सामान रखना था, रहना था। लेकिन, तब भी उन्होंने इसे बोझ नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'फाइटर' है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इसमें अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। फिर बॉलीवुड में जगह बनाई और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा बन चुकी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका पादुकोण की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। वर्ष 2018 में अभिनेत्री ने रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी को आज पांच साल पूरे हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।