फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'बधाई हो' के एक्टर आयुष्मान बोले- 'पत्नी नहीं चाहती थी किसी को 'किस' करूं'

Wed, 19 Sep 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
film badhaai ho actor ayushman reveals wife do not want me to kiss
ayushmann khurrana

विकी डोनर, शुभ मंगल सावधान और दम लगाके हईसा जैसी फिल्में करने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च हो चुके हैं। ऐसे में आयुष्मान ने अपनी पत्नी से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या बताया आयुष्मान ने...

film badhaai ho actor ayushman reveals wife do not want me to kiss
Bollywood

34 वर्षीय एक्टर ने कहा  'मेरी पत्नी ताहिरा कभी नहीं चाहती थी कि मैं ऑनस्क्रीन कभी किसी एक्ट्रेस को किस करूं, फिल्म विकी डोनर के हिट होने के बाद भी हम दोनोंं के बीच किस सीन को लेकर खटास बराबर रही क्योंकि वह इन सब के लिए कभी हां करने को तैयार ना हुईं।'

film badhaai ho actor ayushman reveals wife do not want me to kiss
ayushmann khurrana

आयुष्मान ने आगे बताया कि उनकी पत्नी खुद एक क्रिएटिव पर्सन है मैं खुश हूं कि अब हमारे बीच सब चीजें ठीक हैं।'  बता दें कि दोनों की शादी हुए 8 साल हो गए हैं और उनके पास दो बच्चे भी हैं। आयुष्मान ने अपनी हर फिल्म में हर को-स्टार को किस किया है जिसमें भूमि पेडनेकर से लेकर सोनम कपूर और पूजा साल्वी तक शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
film badhaai ho actor ayushman reveals wife do not want me to kiss
Bollywood

बता दें कि आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जंगली पिक्चर्स ने ट्रेलर को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं । नीना ने फिल्म में आयुष्मान की मां का रोल प्ले किया है। फिल्म को ट्रेलर काफी हिट रहा है और लोग इसका जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।

विज्ञापन
film badhaai ho actor ayushman reveals wife do not want me to kiss
Bollywood

बीते दिनों इस फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे, जिसके बाद सभी सोच रहे थे कि इस फिल्म की कहानी क्या होगी ? लेकिन ट्रेलर सामने आने के बाद ये साफ हो गया कि फिल्म ऐसे मुद्दे पर आधारित है जिसमें हीरो की बूढ़ी मां प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके बाद एक्टर की जिंदगी में भूचाल ही आता है और उसकी शादी भी बड़ी अड़चन आ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed