फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका पर फिर से भड़क उठेंगे सलमान खान, 'भारत' ठुकराने के बाद साइन की ये फिल्म

Wed, 19 Sep 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra sign sanjay leela bhansali next film
priyanka chopra

बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का करिअर डूबने को है और सलमान खान से पंगे के बाद सबने उनसे दूरी बना ली है। ऐसे में खबर है कि देसी गर्ल ने अपने निर्माता-निर्देशक दोस्त संजय लीला भंसाली से मदद मांगी हैं। सूत्रों की मानें तो भंसाली ने प्रियंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और अपने एक पुराने प्रोजेक्ट को फिर जिंदा करने का फैसला किया है। 

priyanka chopra sign sanjay leela bhansali next film
Priyanka Chopra

भंसाली ने प्रियंका को लेकर फिल्म हीरा मंडी की तैयारियां शुरू की है। यह 1950 के दशक की मुंबई की कहानी होगी। हालांकि इसकी अभी पुष्टि होना है। सूत्र बता रहे हैं कि भंसाली नवंबर में फिल्म की घोषणा करेंगे। 2017 के शुरू में भी इस फिल्म की चर्चा हुई थी और प्रोजेक्ट बंद हो गया था। अब भंसाली इसके चार गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। प्रियंका फिल्म में एक नाचने वाली तवायफ का किरदार निभाएंगी।

priyanka chopra sign sanjay leela bhansali next film
priyanka chopra and farhan akhtar

जानकारों के मुताबिक 2017 में भंसाली ने यह प्रोजेक्ट बीच में रोक कर पद्मावत बनाने का फैसला किया था। जबकि प्रियंका अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में व्यस्त हो गई थीं। इससे पहले प्रियंका ने भंसाली की बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड में कई लोगों की प्रियंका के करिअर पर नजर है। जो फिलहाल बढ़ता नहीं दिख रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra sign sanjay leela bhansali next film
priyanka chopra

सलमान की भारत से उनका चार साल बाद कमबैक होना था परंतु अब वह नहीं होगा। इस बीच प्रियंका ने निर्देशक शोनाली बोस की ऑफबीट फिल्म द स्काय इज पिंक साइन की। जिसमें उनके साथ फ्लॉप एक्टर फरहान अख्तर होंगे। ऐसे में प्रियंका के सामने बड़ा संकट है कि बॉलीवुड दर्शकों के दिलों में कैसे जगह बनाए रखें। भंसाली से ही उन्हें मदद मिलती दिख रही है। हीरा-मंडी के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
priyanka chopra sign sanjay leela bhansali next film
priyanka chopra

इससे कुछ महीनों पहले भंसाली और प्रियंका के बीच मतभेदों की भी खबर थी। क्वांटिको के हिट दौर में जब प्रियंका ऊंचाई पर थी तो वह भंसली द्वारा बनाई जा रही शायर साहिर लुधियानवी और कवयित्री अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी पर फिल्म करना चाहती थी। अमृता की भूमिका निभाने के साथ प्रियंका फिल्म की को-प्रोड्यूसर होकर मुनाफे में हिस्सा बांटना चाहती थीं। जबकि भंसाली उन्हें फीस देकर काम करना चाहते थे। इस पर प्रियंका उस फिल्म से हट गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed