फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका में दी जाएगी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, बड़े पर्दे पर दोबारा दिखेगी उनकी यह सुपरहिट फिल्म

Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Film Chandni To Be Screened At Indian Film Festival of Los Angeles To Pay Tribute To Sridevi
sridevi

हर किसी को सदमा देकर श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैन्स भी इस हादसे से अभी तक उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी मौत के गम में किसी सेलिब्रेटी ने होली पार्टी कैंसिल की, तो किसी ने जन्मदिन तक नहीं मनाया। वहीं, उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। लॉस एंजेलिस में आयोजित हुए ऑस्कर के बाद अब इसी शहर में आयोजित होने जा रहे एक और इवेंट में श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया जाएगा।

Film Chandni To Be Screened At Indian Film Festival of Los Angeles To Pay Tribute To Sridevi
Sridevi

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने जा रहे 16वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (IFFLA) में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि के तौर पर उनकी सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' की स्क्रीनिंग की जाएगी। 1989 में आई लव ट्राएंगल में ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना की तिकड़ी नजर आई थी। इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था।

Film Chandni To Be Screened At Indian Film Festival of Los Angeles To Pay Tribute To Sridevi
In The Shadows

IFFLA का आयोजन 11 से 15 अप्रैल तक किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल का आगाज मनोज बाजपेयी की फिल्म 'इन द शैडोज' से होगा। वहीं, यह महोत्सव 'विलेज रॉकस्टार्स' की स्क्रीनिंग के साथ संपन्न होगा। इस फिल्मोत्सव में फिल्म 'सैराट' फेम निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म 'एन एसे इन द रेन', बेन रेखी की 'द आश्रम', वैशाली सिन्हा की 'आस्क द सेक्सपर्ट', हंसल मेहता की 'ओमेर्टा' और निला मदहाब की 'कड़वी हवा' भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Chandni To Be Screened At Indian Film Festival of Los Angeles To Pay Tribute To Sridevi
Sridevi

गौरतलब है कि भारत में भी कुछ सिनेमाघरों में फिल्म 'चांदनी' के शोज दिखाए जा रहे हैं। वहीं, सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह 'ऑस्कर' के दौरान भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रीदेवी के साथ साथ मशहूर एक्टर शशि कपूर को भी हॉलीवुड ने याद किया। गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में बाथ टब में डूबने से हुई। 28 फरवरी को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed