बॉलीवुड हमेशा से ही अपनी बड़े बजट की फिल्मों के लिए जाना जाता है, तो वहीं साउथ सिनेमा भी इसमें पीछे नहीं है। निर्माता अपनी एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। फिल्म के कलाकारों को भी उनके काम के लिए मोटी फीस अदा की जाती है। इस समय फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों पर छाई हुई है और इस फिल्म के कलाकारों के साथ ही निर्देशक भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं। इसी तरह बॉलीवुड में भी कई निर्देशक हैं, जो कलाकारों की तरह ही फेमस हैं और अपनी फिल्म के लिए करोड़ों के हिसाब से चार्ज करते हैं। आपको पता है कि फिल्म स्टार्स के अलावा निर्देशक एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते करते हैं। तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही कुछ बड़े निर्देशकों की फीस के बारे में।
Film Directors Fees: कलाकार ही नहीं ये निर्देशक भी एक फिल्म के लिए लेते हैं मोटी रकम, एक की फीस जान तो उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस राजामौली-
बाहुबली और आरआरआर जैसी हिट फिल्में देने वाले साउथ निर्देशक एसएस राजामौली अपनी क्लासिक और भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अगर बात करें उनकी फीस की तो यह सबसे महंगे निर्देशकों में से एक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक एसएस राजामौली ने एक फिल्म के लिए सौ करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं।
रोहित शेट्टी-
बॉलीवुड के रोहित शेट्टी का नाम भी उन निर्देशकों की लिस्ट में शुमार है, जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। रोहित शेट्टी को उनकी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन के लिए जाना जाता है। जहां उन्होंने अपनी शुरुआत कॉमेडी फिल्मों से की थी तो वहीं उन्होंने सिंघम और सिंबा जैसी एक्शन ड्रामा से भरपूर फिल्में भी दी हैं। अगर बात करें फीस की तो रिपोर्ट्स से मुताबिक रोहित शेट्टी अपनी एक फिल्म के लिए तकरीबन 25 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
संजय लीला भंसाली-
बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में दी हैं, चाहे वह बाजीराव मस्तानी हो, पद्मावत हो, रामलीला हो या फिर गंगूबाई काठियावाड़ी। संजय लीला भंसाली की फिल्मों में भव्य सेट और रॉयलनेस भर-भर कर दिखाई देती है। इसी तरह से संजय लीला भंसाली को भी उनकी फिल्मों के लिए मोटी रकम मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी एक फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली कोई तय की हुई फीस नहीं लेते हैं, लेकिन वह फिल्म की कमाई के प्रॉफिट में हिस्सा लेते हैं।
करण जौहर-
धर्मा प्रोडक्शन कंपनी का मालिक करण जौहर निर्माता होने के साथ ही फिल्में निर्देशित भी करते हैं। बॉलीवुड में उनके प्रोडक्शन तले कई सुपरहिट और मेगा बजट फिल्मों का निर्माण हुआ है। अगर बात करें फिल्म निर्देशन की तो एक फिल्म के लिए करण जौहर तकरीबन 12 करोड़ तक चार्ज करते हैं।