फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर शौरी-पाउली दाम की फिल्म को मिला अवॉर्ड, कनाडा में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर, 6 और जगहों से न्योता

Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
Film Halkaa Starring Ranvir Shorey and Paoli Dam Wins At Montreal Film Festival FIFEM
Halkaa

भारतीय फिल्म मेकर नील माधव पांडा की फिल्म 'हल्का' का 21वें मॉन्ट्रियल फिल्म फेस्टिवल ( FIFEM) में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। फिल्म मोहत्सव में इसे 'ग्रां प्री डे मॉन्ट्रियल' अवॉर्ड मिला। इस फिल्म का चयन बच्चों पर आधारित सात अलग-अलग देश की फिल्मों में से हुआ। फिल्म में रणवीर शौरी और 'हेट स्टोरी' फेम एक्ट्रेस पाओली दाम ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

Film Halkaa Starring Ranvir Shorey and Paoli Dam Wins At Montreal Film Festival FIFEM
Halkaa

फिल्म 'हल्का' के निर्देशक नील माधव पांडा ने कहा, 'यह बड़े गर्व की बात है कि फिल्म को वर्ल्ड प्रीमियर पर टॉप अवॉर्ड मिला।' उन्होंने बताया कि फिल्म को पहले ही छह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में स्क्रीनिंग के लिए न्योता मिल चुका है।

Film Halkaa Starring Ranvir Shorey and Paoli Dam Wins At Montreal Film Festival FIFEM
Nila Madhab Panda

फिल्म 'हल्का' स्लम में रहने वाले बच्चों की बहादुरी, तमन्नाओं और सपनों पर आधारित है। फिल्म के लीड कैरेक्टर का नाम पिचकू है। पिचकू खुले में शौच समेत उन तमाम समस्याओं से लड़ता है जिसका सामना उसे हर दिन करना पड़ता है। उसका सपना है कि वह खुद का टॉयलेट बनाए जहां उसकी प्राइवेसी में किसी की दखलअंदाजी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Halkaa Starring Ranvir Shorey and Paoli Dam Wins At Montreal Film Festival FIFEM
Paoli Dam

फिल्म मेकर नील माधव पांडा ने कहा, 'भारत बड़ी युवा आबादी वाला देश है, लेकिन हम मुश्किल से बच्चों पर फिल्में बनाते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म 'हल्का' उनकी नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म 'आई एम कलाम' का सीक्वल कही जा सकती है। निर्देशक ने कहा कि यह फिल्म फैमिली एंटरटेनर है जिसका संगीत शंकर, एहसान और लॉय की तिकड़ी ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
Film Halkaa Starring Ranvir Shorey and Paoli Dam Wins At Montreal Film Festival FIFEM
Ranvir Shorey

फिल्म 'हल्का' की शूटिंग दिल्ली में प्रगति मैदान के स्लम एरिया में की गई। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास फिल्म का सेट लगाया गया। इस स्लम में रहने वाले दो लोगों को भी फिल्म में काम करने का मौका मिला। फिल्म में रणवीर शौरी और बंगाली एक्ट्रेस पाउली दाम ने 'पिचकू' के माता-पिता का किरदार निभाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed