{"_id":"5a69d51b4f1c1b80268b6656","slug":"film-padmaavat-leaked-on-facebook-and-million-users-has-been-seen-in-free-of-cost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर लीक हुई 'पद्मावत' को हटाया गया, फिल्म को हुआ ये बड़ा नुकसान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर लीक हुई 'पद्मावत' को हटाया गया, फिल्म को हुआ ये बड़ा नुकसान
Fri, 26 Jan 2018 07:59 AM IST
amarujala.com - Presented by : अरविंद
amarujala.com - Presented by : अरविंद
Updated Fri, 26 Jan 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेसबुक पर लाइव लीक हुई फिल्म 'पद्मावत' को देर-सवेर हटा लिया गया है। इसे सोशल मीडिया पर 'जाटो का अड्डा' नामक ग्रुप ने लीक किया था। बता दें कि इससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
2 of 5
Film Leak On Facebook
बता दें कि फेसबुक पर पूरी की पूरी फिल्म लीक कर दी गई थी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा। क्योंकि अबतक फेसबुक पर इस फिल्म को 15 हजार से ज्यादा लोग शेयर चुके हैं। फेसबुक से यह लाइव एक पेज के द्वारा किया गया। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में इस फिल्म को 6 से 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने की बात सामने आ रही थी। लेकिन गुरुवार को इसे 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
3 of 5
padmaavat protest
- फोटो : पीटीआई
इतना ही नहीं फेसबुक पर लीक हुई इस फिल्म को तकरीबन 4 मिलियन लोगों ने देख भी लिया है। लेकिन ये सरासर एक शर्मनाक हरकत है जिसपर जल्द ही बड़ा कदम उठाने की जरुरत है। बता दें कि फिल्म भारी विरोध के चलते मध्यप्रदेश, बिहार, गोवा और राजस्थान में रिलीज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
padmaavat
फिल्म आज यानि कि 25 जनवरी को भारी विरोध के बीच रिलीज की गई है। साथ ही फिल्म के विरोध में गुरुग्राम से सूरजपाल अमू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सिनेमाघरों के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है यहां तक कि कई पुलिसकर्मी भी इस प्रदर्शन का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
padmaavat protest
- फोटो : पीटीआई
इतना ही नहीं फिल्म विरोधियों ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर भी हमला कर नुकसान पहुंचाया। करणी सेना आए दिन फिल्म को रिलीज ना करवाने के लिए नया विवाद खड़ा कर रही है। बता दे ंकि फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह औऱ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।