फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Entry 2: कई सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल बनाने की तैयारी में बोनी कपूर, 'नो एंट्री 2' पर दिया यह बड़ा अपडेट

Sat, 14 Jan 2023 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 14 Jan 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Film Producer Boney Kapoor Shared Update on No Entry Sequel and Mr India 2
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं में से एक हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। हाल ही में उनकी साउथ की फिल्म थुनिवु रिलीज हुई है, जिसमें सुपरस्टार अजित नजर आए हैं। दक्षिण भारत में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच बोनी ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। 


Huma-Anurag: हुमा ने अनुराग पर लगाया चोरी का आरोप! फैंस की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम, जानिए क्या है पूरा माजरा

Film Producer Boney Kapoor Shared Update on No Entry Sequel and Mr India 2
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान बोनी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया, ''इन दिनों नो एंट्री, वॉन्टेड, मिस्टर इंडिया और यहां तक कि हम पांच के सीक्वल की डिमांड हो रही है। मेरी कुछ फिल्मों का पहले से ही किसी न किसी तरह से रीमेक बनाया जा चुका है। वहीं, कुछ फिल्मों को नए अंदाज में पेश किया जा सकता है।''
Rakhi Sawant: शादी के बाद भगवा हिजाब पहने नजर आईं राखी, आदिल से निकाह के बाद इस्लाम अपनाकर बनी थीं फातिमा

Film Producer Boney Kapoor Shared Update on No Entry Sequel and Mr India 2
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने नो एंट्री के सीक्वल पर भी बात की। उन्होंने कहा, ''मैं ऑन कैमरा इस चीज पर चर्चा नहीं कर सकता। यह पब्लिक डोमेन के लिए नहीं है। अगर इसे बनना होगा तो यह जरूर बनेगी। फिल्म की पटकथा भी है और अभिनेता भी हैं। बस इसके सही समय का इंतजार है। इस फिल्म के साथ कोई लीगल समस्या नहीं है, जैसा कि कई मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है। सब कुछ नियंत्रण में है, बस सभी चीजों को सही जगह पर लाना है।
Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Producer Boney Kapoor Shared Update on No Entry Sequel and Mr India 2
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बोनी जल्द ही बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म मैं झूठा तू मक्कर में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। लव अब तक कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म बना चुके हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल अनाउंस किया गया था, जिसमें रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी नजर आई थी। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Archana Puran Singh: हरियाणा के बीमा घोटाले पर बनी फिल्म में दिखीं अर्चना, निर्देशक ने बताई पूरी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed