हुमा कुरैशी बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक अपने करे काम के लिए पहचानी जाती हैं। सिनेमा जगत में आज अपना एक मुकाम हासिल कर चुकी अभिनेत्री ऐसा करने में सफल सिर्फ और सिर्फ मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप के कारण हुई हैं। कैसे..? क्योंकि वह अनुराग ही थे, जिन्होंने हुमा को पहला ब्रेक दिया था। अक्सर अनुराग कश्यप की तारीफ में कसीदे पढ़ने वाली हुमा कुरैशी ने आज अचानक से निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दायर करने का मन बना लिया है। शॉक लगा न.....यह खबर आपके लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए शॉकिंग है। यह जानने के बाद अब आप सभी के मन में यह सवाल उठा होगा कि आखिर अभिनेत्री और निर्देशक के बीच ऐसा क्या हुआ है...तो चलिए जानते हैं कि माजरा क्या है...
Huma-Anurag: हुमा ने अनुराग पर लगाया चोरी का आरोप! फैंस की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम, जानिए क्या है पूरा माजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुमा ने अनुराग पर लगाया चोरी आरोप
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हुमा कुरैशी अक्सर अपने जीवन से जुड़ी बात फैंस के साथ साझा करती हैं। ऐसे में आज अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहबब्त' का वीडियो साझा किया है। लेकिन इस वीडियो से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अभिनेत्री द्वारा इस क्लिप के नीचे लिखे कैप्शन ने खींचा। दरअसल, हुमा कुरैशी ने इस वीडियो के कैप्शन में निर्देशक अनुराग कश्यप और अमित त्रिवेदी पर गाना चुराने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह भी दावा किया है कि वह जल्द ही इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली हैं। फैंस हुमा कुरैशी का इस तरह का पोस्ट देखकर अचंभित हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के लिए ताज्जुब की बात यह है कि 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहबब्त' अनुराग कश्यप के निर्देशन में ही बन रही है। ऐसे में उनके लिए अभिनेत्री का यह आरोप लगाना समझ पाना थोड़ा मुश्किल है।
Rakhi Sawant: शादी के बाद भगवा हिजाब पहने नजर आईं राखी, आदिल से निकाह के बाद इस्लाम अपनाकर बनी थीं फातिमा
अनुराग का जवाब पड़ आएगी सांस में सांस
आपको समझ आया क्या???? नहीं तो चलिए हम समझाते हैं। दरअसल, हुमा कुरैशी सिर्फ अनुराग कश्यप से मजाक कर रही हैं। अभिनेत्री ने एक फनी पोस्ट किया है, जिसका जवाब अनुराग कश्यप ने बड़े ही मजेदार ढंग से दिया है। अनुराग कश्यप ने हुमा की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, 'हाहाहाहहा और इसे कभी रिलीज नहीं किया गया।' निर्देशक ने जवाब देने के साथ हार्ट इमोजी भी साझा किया है। हुमा का पोस्ट देख जहां लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी, वहीं अनुराग के इस फनी जवाब ने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

हुमा ने किया कई फिल्मों में काम
गौरतलब है कि हुमा कुरैशी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में काम करते देखा गया था। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इससे पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आई थीं, जो फ्लॉप रही थी।
Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं