फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'राजी' का टाइटल ट्रैक रिलीज, गुलजार के बोल और अरिजीत सिंह की आवाज जीत लेगी दिल

Mon, 07 May 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Film Raazi Title Track Released Starring Alia Bhatt
alia bhatt raazi

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। भारत की सीधी सादी लड़की सहमत के जासूस बनने की कहानी इस गाने के बोल के जरिए बयां की गईे है। हालांकि, गाने का वीडियो नया नहीं है। फिल्म के पिछले दो गानों-'ए वतन' और 'दिलबरो' के वीडियो को मिक्स करके 'राजी' गाने का वीडियो तैयार किया गया है।

Film Raazi Title Track Released Starring Alia Bhatt
राजी - फोटो : SELF

संभव है कि 'राजी' का टाइटल ट्रैक फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर शामिल किया गया है। गुलजार के लिखे इस गाने को अरिजीत सिंह ने शानदार अंदाज में गाया है। वहीं, शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने कमाल का म्यूजिक कंपोज किया है। गाना सुनते ही कुछ कर गुजर जाने का जज्बा जाग उठता है। 

Film Raazi Title Track Released Starring Alia Bhatt
raazi

फिल्म 'राजी' हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। मेघना गुलजार ने बताया कि फिल्म के नायक के तौर पर उनकी एक मात्र पसंद आलिया भट्ट थीं और उनके बिना वह शायद फिल्म ही न बनातीं। उन्होंने कहा,'मेरे मन में जब से इस फिल्म का विचार आया है, आलिया का चेहरा ही मेरे दिमाग में उभरा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Raazi Title Track Released Starring Alia Bhatt
alia bhatt raazi

फिल्म 'राजी' का निर्देशन गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म को विनीत जैन, अपूर्वा मेहता और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आलिया के अलावा विकी कौशल, अमृता खानविलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अहम किरदार निभाया है।

विज्ञापन
देखिए फिल्म राजी का टाइटल सॉन्ग-
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed