फिल्म 'रिफ्यूजी', 'बॉर्डर', 'एलओसी कार्गिल' के बाद एक बार फिर जेपी दत्ता का देश प्रेम जाग उठा है। भारत और चीन के बीच हुए एक संघर्ष पर आधारित उनकी अगली फिल्म 'पलटन' का टीजर रिलीज हो गया है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें हर्षवर्धन राणे, अर्जुन रामपाल, जैकी श्रॉफ और एशा गुप्ता अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
इंडो-चीन बॉर्डर पर उतरी जवानों की 'पलटन', टीजर देखते ही जाग जाएगी देशभक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पल्टन' के 24 सेकेंड के वीडियो में भारतीय सेना के जवान बर्फीली पहाड़ियों में मार्च करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक फौजी भी जंग पर जाने के लिए तैयार होता नजर आ रहा है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग चंडीगढ़ और उत्तराखंड में की गई है।
फिल्म 'पल्टन' नाथू ला और चो ला दर्रे में भारत और चीन के बीच हुई जंग पर आधारित है। 11-15 सितंबर, 1967 को हुए इस संघर्ष में भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया था। फिल्म 'पल्टन' 7 सितंबर को रिलीज होगी। संभव है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' से होगा।
फिल्म के एक्टर हर्षवर्धन राणे ने 'पल्टन' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है-
Brother on the left, brother on the right, as the battle drums beat, we pledge to rise! #WethePaltan are getting ready to march into battle! #4MonthsToPaltan #Sep7 #JPFilms @ZeeStudios_ @RealNidhiDutta pic.twitter.com/MEOsko8x5Q
फिल्म 'पल्टन' से जेपी दत्ता पूरे 12 साल बाद बड़े पर्दे पर कोई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'उमराव जान' साल 2006 में आई थी। इस फिल्म से जेपी दत्ता-अनु मलिक की सुपरहिट निर्देशक-संगीतकार जोड़ी की भी वापसी हो रही है। अनु मलिक ने फिल्म रिफ्यूजी और बॉर्डर का म्यूजिक कंपोज किया था ओर दोनों ही फिल्मों का संगीत काफी हिट हुआ।