फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी और आमिर के टक्कर देने बॉलीवुड में आया नया डकैत, तस्वीर देखकर भी हीरो को पहचानना मुश्किल

Mon, 07 May 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Plays Decoit In Yash Raj Films Film Shamshera Teaser By Karan Malhotra
Shamshera - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में डाकुओं का दौर लौट आया है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में जहां अमिताभ बच्चन और आमिर खान डाकू बनकर आ रहे हैं, वहीं फिल्म 'सोन चिरैया' में सुशांत सिंह राजपूत भी लूटपाट करते नजर आएंगे। इसी फेहरिस्त में बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार का नाम भी शामिल हो गया है।

Ranbir Kapoor Plays Decoit In Yash Raj Films Film Shamshera Teaser By Karan Malhotra
Shamshera - फोटो : Twitter

आने वाले दिनों में बॉलीवुड के दर्शकों को डाकू के किरदार वाली तीन बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी। पहली हैं 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'। यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। दूसरी फिल्म है 'सोन चिरैया'। वहीं तीसरी फिल्म का नाम है 'शमशेरा'। रोमांटिक फिल्में बनाने वाले आदित्य चोपड़ा फिल्म 'शमशेरा' को यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

Ranbir Kapoor Plays Decoit In Yash Raj Films Film Shamshera Teaser By Karan Malhotra
Shamshera
यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' का टीजर रिलीज किया है। टीजर देखने के बाद यकीन नहीं होगा कि लीड रोल में कौन सा हीरो है-
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Plays Decoit In Yash Raj Films Film Shamshera Teaser By Karan Malhotra
ranbir kapoor

चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज से बाहर निकलते हुए रणबीर सिंह अब फिल्म 'शमशेरा' में डकैत के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म में उनकी हीरोइन कौन होगी और यह फिल्म कब तक रिलीज होगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Plays Decoit In Yash Raj Films Film Shamshera Teaser By Karan Malhotra
SANJAY DUTT and RANBIR
बता दें कि रणबीर कपूर जल्द संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर की खूब सराहना हुई है। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की भी शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह एक सुपरहीरो के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed