सिने अभिनेता रजनीकांत को एक फैन ने ऐसा गिफ्ट दिया, जिसके बाद उनके जीवन में हुआ चमत्कारी अनुभव उन्हें यहां खींच लाया। जानिए आगे...
एक चमत्कारी अनुभव खींच लाया रजनीकांत को यहां, फैन के दिए गिफ्ट में छुपा था राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने अभिनेता रजनीकांत का द्वाराहाट योगदा आश्रम से रिश्ता चमत्कारी अनुभव से जुड़ा है। बताया जाता है कि दक्षिण भारत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके प्रशंसक ने जब रजनीकांत को महावतार बाबा जी की फोटो भेंट की तो उनमें छिपी हुई आध्यात्मिक प्रवृत्तियां जागृत हो गईं। बाद में मित्र बीएस हरि के सहयोग से रजनीकांत की योगदा आश्रम पहुंचने की मुराद पूरी हुई। उन्हें हिमालय और गंगा मैया से भी खासा लगाव है।
रजनीकांत के मित्र बीएस हरि ने बताया अभिनय के साथ ही आध्यात्मिक प्रवृत्तियां पहले से ही जागृत थीं। एक प्रशंसक ने दक्षिण भारत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत को महावतार बाबा की फोटो भेंट स्वरूप दी, उस समय तक रजनीकांत बाबा जी के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। बाबा की फोटो रखते ही उनमें छिपी हुई आध्यात्मिक प्रवृत्तियां जागृत हो उठीं, तब से वह बाबा जी के बारे में जानने के लिए व्याकुल रहने लगे।
इसी बीच रजनीकांत से उनकी भी मुलाकात हो गई। 1987 में बीएस हरि द्वाराहाट योगदा आश्रम पहुंचे और यहां के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। 2002 में पहली बार रजनीकांत को योगदा आश्रम लेकर पहुंचे। आश्रम के तत्कालीन संचालक स्वामी नित्यानंद गिरि महाराज से उनकी मुलाकात कराई।
महाराज ने रजनीकांत को महावतार बाबा और योगदा आश्रम के संस्थापक परमहंस योगानंद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। फिर स्वामी उन्हें पांडवखोली स्थित महावतार बाबा की पवित्र में गुफा में ले गए और वहां क्रिया योग की दीक्षा प्रदान की, तब से आध्यात्मिक शांति के लिए रजनीकांत अक्सर यहां आते रहते हैं।