रक्षाबंधन के त्योहार को भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड सितारे भी भाई-बहन के इस खास पर्व को खास अंदाज में मनाने में पीछे नहीं रहते हैं। फिल्मी हस्तियां रक्षाबंधन पर अपने परिवार के साथ समय बिताने और भाई-बहन के रिश्तों को मजबूती देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। चलिए जानते हैं कुछ दिलचस्प किस्से जो बॉलीवुड की चमक-धमक के बीच सितारों में इस त्योहार की सच्ची भावना को दर्शाते हैं।
Rakshabandhan: रणवीर सिंह से लेकर विजय देवरकोंडा तक, बेहद दिलचस्प हैं इन फिल्मी सितारों के रक्षाबंधन के किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मौजूदा समय के सबसे शानदार अभिनेताओं में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। अब तक कई फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते हैं। फिल्मों के अलावा रणवीर छोटे पर्दे पर द बिग पिक्चर नाम के शो में नजर आ चुके हैं। इस शो में एक बार एक प्रतिभागी ने अभिनेता को नेशनल टेलीविजन पर राखी बांधी थी। यह देखकर रणवीर भी भावुक हो गए थे और उन्होंने अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में शादी का लाल जोड़ा दिया था।
पंकज त्रिपाठी हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। हाल ही रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 में उनके अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है। रक्षाबंधन को लेकर उनसे भी जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है। जब पंकज गांव में रहते थे बहन से पहले उन्हें गांव के एक पंडित जी आकर राखी बांध जाते थे। दरअसल, उस समय पंकज सुबह 6:30 बजे के बाद सोकर उठा करते थे। गांव के हिसाब से इसे देर तक सोना माना जाता था। बचपन का किस्सा साझा करते हुए अभिनेता ने एक बार बताया था कि रक्षाबंधन के दिन जब मैं सोकर उठता था तो मेरे हाथ में राखी बंधी होती थी। तब मुझे घरवाले बताते थे कि पंडित जी आए थे और मंत्र पढ़कर रक्षाबंधन का धागा बांधकर चले गए। इस तरह बहन के पहले पंडित जी उन्हें राखी बांध कर चले जाते थे।
एकता कपूर और तुषार कपूर अभिनेता जितेंद्र के बच्चे हैं। बचपन में जब रक्षाबंधन के दिन तुषार की मां उनसे बोलती थीं कि तुम्हें एकता को पैसे देने होंगे। इस पर तुषार बोलते थे कि मुझे किस बात के पैसे देने हैं। फिर मां उन्हें समझाती थीं कि रक्षाबंधन का मतलब होता है कि भाइ अपनी बहनों की करें। इस पर तुषार कहते थे कि अगर मुझे बहन की रक्षा करनी है, तो मैं पैसे क्यों दूं। एकता को इसके बदले में मुझे पैसे देने चाहिए। पर मां के कहने पर तुषार को आखिरकार पैसे देने ही पड़ते थे।
विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। विजय के मुताबिक बचपन से ही उन्हें यह त्योहार बहुत ज्यादा पसंद है। बचपन में विजय अपने पूरे हाथ राखी बंधवाने की जिद किया करते थे। त्योहार के बीत जाने के कई महीने बाद तक वह अपनी कलाइयों में राखी बांधकर रखते थे।
War 2: 'वॉर 2' के सेट पर घायल हुए जूनियर एनटीआर! चोट लगने के कारण आगे खिसका ऋतिक की फिल्म का शूटिंग शेड्यूल