फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: इन चर्चित भाई-बहन की जोड़ी ने अभिनय की दुनिया में जमाई धाक, करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

Mon, 19 Aug 2024 07:46 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 19 Aug 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan 2024 Janhvi Khushi Kareena Ranbir These brothers sisters are active in entertainment world
अभिनय की दुनिया में इन भाई-बहन ने कमाया नाम - फोटो : सोशल मीडिया

शोबिज की दुनिया में हर रिश्ते का अपना महत्व है। वहीं, इस इंडस्ट्री में भाई-बहन की जोड़ियों ने हमेशा धमाल मचाया है। जहां कुछ स्टार्स के भाई-बहन पर्दे से दूर अपना करियर बनाने में सफल रहे हैं तो कुछ ने अभिनय की दुनिया में ही अपना सिक्का जमाया है। आज हम आपको ऐसे ही चर्चित भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई है-

Rakshabandhan 2024 Janhvi Khushi Kareena Ranbir These brothers sisters are active in entertainment world
निखिल आडवाणी-मोनिशा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल आडवाणी की फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। निखिल पेशे से एक भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। वहीं, उनकी बहन मोनिशा आडवाणी भी मनोरंजन जगत में खासा एक्टिव हैं। निखिल ने अपनी बहन मोनिशा और मधु भोजवानी के साथ मिलकर मनोरंजन कंपनी एम्मे एंटरटेनमेंट की। 

Rakshabandhan 2024 Janhvi Khushi Kareena Ranbir These brothers sisters are active in entertainment world
सोहा अली खान-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान और सोहा अली खान सगे भाई बहन हैं। दोनों ने ही अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। भाई-बहन की यह जोड़ी प्रशंसकों को काफी पसंद आती है। जहां सोहा फिलहाल अभिनय से ब्रेक लेकर निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं तो वहीं सैफ अली खान एक के बाद एक प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2024 Janhvi Khushi Kareena Ranbir These brothers sisters are active in entertainment world
करीना कपूर खान-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर और बेटे रणबीर कपूर चचेरे भाई-बहन हैं। अक्सर रियलिटी शोज में साथ दिखाई देने वाली ये भाई-बहन की जोड़ी एक दूसरे के काफी करीब है। 'कॉफी विद करण' में दोनों ने साथ में सोफा साझा कर कई दिलचस्प खुलासे किए थे। इंडस्ट्री में भी दोनों ने अपने काम के दम पर अलग पहचान बनाई है। 

War 2: 'वॉर 2' में कमांडो फाइट करती दिखेंगी कियारा आडवाणी? ऋतिक रोशन के साथ पूरी की एंट्री सीन्स की शूटिंग!

विज्ञापन
Rakshabandhan 2024 Janhvi Khushi Kareena Ranbir These brothers sisters are active in entertainment world
खुशी कपूर-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले भाई बहनों की सूची में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का भी नाम शुमार है। जान्हवी कपूर इंडस्ट्री में बीते लंबे समय से खासा एक्टिव हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वहीं, खुशी कपूर ने भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया है। 

Alpha: 'अल्फा' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री! फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए निर्माताओं ने चला बड़ा दांव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed