फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Five Biggest Openers: हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली टॉप पांच फिल्में, कौन से नंबर पर है स्त्री 2?

Mon, 19 Aug 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Films with biggest box office opening in Hindi Jawan Stree 2 Animal Pathaan KGF 2
हिंदी में धांसू ओपनिंग लेने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री 2 का इंतजार दर्शकों को कई वर्षों से था। इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आखिरकार यह फिल्म रिलीज हो गई। सिनेमाघरों में दस्तक देते ही फिल्म ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म के साथ दो बड़े सितारों की बड़ी फिल्में भी  रिलीज हुईं, लेकिन इसके बाद भी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले। सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी यह शामिल हो गई। आइए जानते हैं कि हिंदी भाषा में अब तक किन पांच फिल्मों पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है।

Films with biggest box office opening in Hindi Jawan Stree 2 Animal Pathaan KGF 2
जवान - फोटो : यूट्यूब
जवान

शाहरुख खान की जवान इस सूची में पहले नंबर पर आती है। फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया था। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में सबसे अधिक 65.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर धमाल मचा दिया था। 

Films with biggest box office opening in Hindi Jawan Stree 2 Animal Pathaan KGF 2
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने इस सूची में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। फिल्म को लोगों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। दर्शकों को हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का खूब पसंद आ रहा है। अमर कौशिश के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू को मिलकर ओपनिंग डे पर 60.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Films with biggest box office opening in Hindi Jawan Stree 2 Animal Pathaan KGF 2
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पठान

हिंदी भाषा में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में शाहरुख खान की पठान तीसरे नंबर पर है। इस फिल्म से किंग खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। यही वजह थी कि अपने फेवरेट सितारे को देखने के लिए टिकट खिड़की पर फैंस की लंबी कतारें लग गई थीं। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में पहले दिन 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
Films with biggest box office opening in Hindi Jawan Stree 2 Animal Pathaan KGF 2
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm
एनिमल

रणबीर कपूर की एनिमल भी इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने में कामयाब रही थी। पहले दिन इस फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में ही 54.75 करोड़ रुपये बटोर कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed